{"_id":"5df9e9b38ebc3e87ec7ff858","slug":"vehicle-drivers-facing-problems-regarding-fastag-on-toll-plaza","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेब में फास्टैग लेकर टोल प्लाजा से निकले तो भी कट जाएंगे पैसे, चालकों की बढ़ गई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेब में फास्टैग लेकर टोल प्लाजा से निकले तो भी कट जाएंगे पैसे, चालकों की बढ़ गई मुसीबत
Wed, 18 Dec 2019 02:27 PM IST
खुशबू गोयल
दीपक शाही/गुरपाल सिंह, अमर उजाला, जीरकपुर

Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 18 Dec 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फास्टैग लागू होने के बाद टोल पर दिक्कतें कम होने की बात कही गई थी पर दिक्कतें कम होने की बजाय रोज बढ़ती जा रही है। दो दिन से ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि लोगों की गाड़ी घर पर खड़ी है और उनके फास्टैग अकाउंट से पैसे कट गए हैं।
इस बाबत अमर उजाला के संवाददाता ने जब अजीजपुर टोल प्लाजा के मैनेजर चंद्रपाल सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा पर कई वाहन चालक ऐसे आ रहे हैं, जिनके पास घर में दो-तीन गाड़ियां हैं। वह एक गाड़ी में फास्टैग लगवाते हैं और दूसरे वाहनों के लिए फास्टैग स्टीकर खरीदकर अपनी जेब में रख लेते हैं।
ऐसे में जब वह किसी टोल से गुजरते हैं तो फास्टैग स्कैन होने से टोल कट जाता है। ऐसी स्थिति में उन्हें फास्टैग जेब में रखने के बजाय किताब या कपड़े में छुपाकर रखें ताकि स्कैनिंग मशीन की रेंज में न आए। अगर वाहन चालक अपनी जेब में फास्टैग लेकर टोल प्लाजा से निकले तो फास्टैग अकाउंट से पैसे कटना तय है इसलिए उन्हें फास्टैग के नियमों के प्रति सचेत और जागरूक रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
मंगलवार को अजीजपुर टोल प्लाजा पर लोग पूरे दिन टोल कर्मियों से उलझते नजर आए। क्योंकि सैकड़ों के तादाज में टोल से गुजरने वाले वाहनों में कुछ ऐसे वाहन चालक भी थे, जिनके अकाउंट में पैसे नहीं होने के चलते उनका फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो गया था। टोल बैरियर की स्कैनिंग मशीन के पास पहुंचकर उन्हें इस बारे में पता चल रहा था पर तब उनके पीछे खड़े वाहन चालक जाम में फंस गए।

फास्टैग अकाउंट में 150 रुपये होना आवश्यक
फास्टैग में कम से कम 150 रुपये रखना आवश्यक है। अगर पैसे इससे कम होते हैं तो आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो जाता है। यही कारण है कि मंगलवार को अजीजपुर टोल प्लाजा से गुजरने वाले अधिकतर वाहनों पर लगे फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो गए थे और इस कारण लोगों को टोल से पर्ची कटवाकर आगे बढ़ना पड़ा। ऐसे में लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हुआ।
जाम से बचने के लिए बिना टोल वाले रास्ते से जा रहे लोग
मंगलवार को जीरकपुर अजीजपुर टोल प्लाजा से शाम करीब छह बजे तक अठारह हजार वाहन निकले। टोल के मैनेजर चंद्रपाल सिंह ने बताया कि फास्टैग लागू होने से पहले ज्यादा वाहन निकलते थे। जाम से बचने के लिए लोगों ने दूसरा विकल्प चुन लिया है। चंडीगढ़ और मोहाली जाने के लिए लोग अजीजपुर टोल प्लाजा पर आने की बजाय बनूड़-लांडरा से होते हुए निकल रहे हैं।