फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vegetable market road narrowed by encroachment; 55-foot open space reduced to just 5 feet.

Chandigarh News: अतिक्रमण से सिमटी सब्जी मंडी की सड़क, 55 फुट की खाली जगह 5 फुट में सिमटी

Thu, 23 Jul 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Vegetable market road narrowed by encroachment; 55-foot open space reduced to just 5 feet.
लालडू़। नगर काउंसिल अधिकारियों की अनदेखी के चलते शहर की मुख्य सब्जी मंडी में अतिक्रमण की समस्या भयावह रूप ले चुकी है। लगभग 55 फुट चौड़ा मार्ग अवैध कब्जों और फड़ियों के कारण सिमटकर केवल 5 फुट का रह गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजीव शर्मा, सुरजीत सिंह और किसान नेता कुलदीप सिंह सरसीणी ने बताया कि शेड के नीचे बैठने की अनुमति के बावजूद विक्रेता मुख्य सड़क पर रेहड़ी-फड़ी लगा रहे हैं। इसके चलते सुबह-शाम मंडी में पैर रखने की जगह नहीं बचती और भारी जाम लग जाता है। बुजुर्गों, महिलाओं और पैदल यात्रियों को आए दिन धक्का-मुक्की झेलनी पड़ती है। ऐसे में किसी आपात स्थिति में एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड का गुजरना भी नामुमकिन हो गया है। नागरिकों ने मांग की है कि मार्ग को तुरंत मूल रूप में बहाल कराया जाए।
विज्ञापन

नगर काउंसिल ईओ अशोक पथरिया का पक्ष
अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी: कार्यकारिणी अधिकारी ने बताया कि कब्जाधारियों को पहले भी कई बार हटाया गया है, लेकिन वे दोबारा सड़कों पर आ जाते हैं।
शीघ्र चलेगी विशेष मुहिम: नगर काउंसिल जल्द ही अभियान चलाकर सड़क अवरुद्ध करने वालों और पक्के अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed