फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vedant and Ayra became Under-15 Chess Champions with their excellent performance

Chandigarh News: वेदांत और आयरा बेहतरीन प्रदर्शन के साथ अंडर-15 शतरंज चैंपियन बने

Mon, 19 May 2025 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Vedant and Ayra became Under-15 Chess Champions with their excellent performance
चंडीगढ़। वेदांत गर्ग ने अंडर-15 ओपन वर्ग में 4.5 अंक और आर्या सिंह ने अंडर-15 गर्ल्स वर्ग में 3 अंक के साथ चंडीगढ़ अंडर-15 ओपन और गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप 2025 में चैंपियन बने। दो दिवसीय चैंपियनशिप का रविवार को आखिरी दिन रहा। फाइनल मुकाबले अरबिंदो स्कूल ऑफ इंटीग्रल एजुकेशन सेक्टर 27 में खेले गए। अयान गर्ग ने अंडर-15 ओपन वर्ग में 4.5 अंक के साथ दूसरा और अन्वी गुप्ता ने अंडर-15 गर्ल्स वर्ग में 2.5 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-15 ओपन वर्ग में तीसरा और चौथा स्थान अथर्व सिंह नेगी और विवान मित्तल ने प्राप्त किया। अंडर-15 गर्ल्स वर्ग में तीसरा और चौथा स्थान दुसिका युमलेम्बम और पार्थवी शर्मा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के चयनित चार लड़के और चार लड़कियां 18 से 26 सितंबर 2025 तक उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंडर-15 प्रतियोगिता में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


अंतिम राउंड के बाद अंक स्थिति (ओपन श्रेणी)
4.5 अंक: वेदांत गर्ग और अयान गर्ग
4 अंक: अथर्व सिंह नेगी
3 अंक: विवान मित्तल, शशांक शेषन, जयंत अटवाल, एकाक्षा प्रताप सिंह नेगी, दिशांत बंसल, पारस कालिया और सर्वेश राणा
2.5 अंक: अमोघ अग्रवाल, सुकांत मोहिंदरा, गुप्ता विहान कमलकांत और गिरिक गुप्ता
2 अंक: अनुज भट्ट, प्रभव अटवाल, इकजस सिंह अरोड़ा और स्वधृत सेठ
1 अंक: पार्थ वर्मा, ह्रदय सिक्का और चिन्मय ठाकुर

अंतिम राउंड के बाद अंक स्थिति (बालिका वर्ग)
3 अंक: आयरा सिंह
2.5 अंक: अन्वी गुप्ता और दुसिका युमलेम्बम
2 अंक: पार्थवी शर्मा और समिशा तनेजा
1 पॉइंट: सृजा जैन, निमरप्रीत कौर खेहरा और ऋषिका मिश्रा
0 प्वाइंट: गरिमा भारद्वाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed