{"_id":"10eec185021661c631a4f57fd4c265f3","slug":"variety-of-books-in-prade-ground-book-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेड ग्राउंड बुक फेयर में किताबों की इतनी वेरायटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेड ग्राउंड बुक फेयर में किताबों की इतनी वेरायटी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 21 Dec 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थ्रिलर, रोमांटिक, सस्पेंस या मेडिकल फिक्शन पर आधारित बुक्स पढ़ने के शौकीन हैं तो सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में आयोजित अमर उजाला के बुक फेयर में जरूर पहुंचे। यहां कई नामी पब्लिशर्स अपनी ऐसी ही बेहतरीन बुक्स के खजाने के साथ मौजूद हैं।
विज्ञापन
बुक लवर्स के लिए राजकमल प्रकाशन, पुस्तक महल, राजपाल एंड संस, नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अलावा कई प्रकाशकों ने अपने-अपने स्टाल लगाए है। इसमें आपको वाइल्ड लाइफ, रोड एटलस, एटलस गार्डनिंग, कंट्री गाइड, कुकिंग, कॉफी टेबल बुक्स, द मोस्ट ब्यूटिफुल सिटी इन वर्ल्ड पर आधारित ढेरों बुक्स देखने को मिलेंगीं।
विज्ञापन
युवाओं के लिए खास
‘1001 आइडियाज द चेंजड द वे वी थिंक’, ईएल जेम्स के एरोटिक और रोमांटिक नावेल, डेन ब्राउन और पीटर जेम्स की सस्पेंस और थ्रिलर पर आधारित नावेल मौजूद हैं। वहीं, रॉबिन कुक की मेडिकल फिक्शन पर आधारित बुक्स भी युवाओं के लिए खास हैं। इनके अलावा लारेन विर्सबर्ग, जेम्स पीटरसन डेनियल स्टील जैसे ऑथर्स के नावेल आपको बुक फेयर में मिलेंगे।
विज्ञापन
गृहणियों के लिए भी खास
कुकिंग और गार्डनिंग का शौक रखने वाली महिलाओं के लिए यहां कई खास बुक्स हैं। इसमें कई तरह की रेसिपी बेस बुक्स हैं। वहीं अपने गार्डन को कैसे सजाए या कैसे पौधों का ध्यान रखें। इसकी जानकारी के लिए कई किताबें यहां मिलेंगी। इसके अलावा प्रेग्नेंसी के दौरान किन बातों का खास ध्यान रखें और नवजात की देखभाल कैसे करें पर बेस कई पब्लिशर्स की बुक्स आप यहां बहुत कम दामों पर खरीद सकते हैं।
बच्चों के लिए बहुत कुछ
नन्हे बच्चों से लेकर आठ-दस साल तक के बच्चों के लिए भी कई ज्ञानवर्धक पुस्तकें अमर उजाला के बुक फेयर में हैं। नन्हे-मुन्नों के लिए ड्राइंग बुक्स और डिजनी की कई बुक्स आपको यहां मिलेंगी। इनकी कीमत भी बाजार भाव से बहुत कम है।
टैब गिफ्ट किया
आर्यंस ग्रुप ऑफ कॉलेजेस ने फेयर के पहले दिन एक लकी विनर परमिंदर को टैब गिफ्ट किया। कॉलेज के चेयरमैन अंशु कटारिया ने कहा कि इस फेयर के तहत वे ढाई लाख की दो छात्रवृत्ति भी देंगे। इसके अलावा अंतिम दिन एक और लकी विनर को टैब गिफ्ट करेंगे।
यह स्टॉल्स हैं फेयर में
बुक फेयर में अमर उजाला सफलता, साहित्य अकादमी, राजकमल प्रकाशन, वी एंड एस पब्लिशर्स, नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया, राजा पॉकेट बुक्स, राजपाल एंड संस, पुस्तक महल, नीता मेहता ग्रुप, सागी पब्लिकेशंस के स्टॉल लगे हैं।
इसके अलावा वर्ल्ड बुक ट्रेडर्स, पदम बुक्स, मुक्ता बुक्स, दीप बुक डिस्ट्रीब्यूर्ट्स, सावन किरपाल रूहानी मिशन, संत कबीर ट्रस्ट, ओशो दर्शन, आर्य समाज, स्टूडेंट बुक सेंटर, क्लासिक बुक सेंटर भी फेयर में मौजूद हैं।
इन पब्लिकेशंस के साथ-साथ ऋषभ बुक सर्विस, बिग बुक्स बाजार, तनिशा बुक डिपो, आधारशिला प्रकाशन, आधार प्रकाशन, पंचकूला, फ्रेगरेंस ऑफ मास्टर, ग्रोलियर एजुकेशन, मास्टर क्रिएशन, योगदा सत्संग, स्मार्ट बुक इंडिया, पंजाबी इस्लामिक पब्लिकेशन, माया एकेडमी, संस्कृत एकेडमी, चंडीगढ़, यूनिस्टार, खान स्टडी ग्रुप पाठकों के लिए उपलब्ध हैं। इसमें ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट के भी स्टॉल भी हैं।