फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Valentine Day Celebration

जानिए कौन कैसे मनाएगा आज वैलेंटाइन-डे

Fri, 14 Feb 2014 03:21 PM IST
हरमनप्रीत कौर /अमर उजाला, चंडीगढ़
हरमनप्रीत कौर /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Feb 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
Valentine Day Celebration
वेलेंटाइन डे पर सभी अपनों से प्यार का इजहार करते हैं और उनसे वह बातें जाहिर करते हैं जो वह पूरे साल में नहीं कह पाते। तो इस दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। प्यार तो किसी भी रिश्ते से जाहिर किया जा सकता है।
विज्ञापन


चाहे वह मां बाप, दादा दादी, नाना नानी, दोस्त या रिश्तेदार ही क्यों न हो। या फिर पति पत्नी का आपस में प्रेम हो या फिर प्रेमी प्रेमिका का हो। ऐसे ही एक 86 वर्षीय बुजुर्ग एके उम्मत अपनी पत्नी 80 वर्षीय चंदरकांता के साथ 65 साल के विवाह के बाद भी उनको हर वेलेंटाइन-डे पर प्रपोज करते हैं।
विज्ञापन


सेक्टर 15 निवासी एके उम्मत पंजाब सिंचाई विभाग में चीफ इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हैं और उनके  तीन बच्चें हैं। उन्होंने अपनी पत्नी को पहला उपहार डायमंड नेक्लेस दिया था और जो भी वह उपहार एक दूसरे क ो देते हैं वह उसे संभाल कर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के संग मनाएंगी वेलेंटाइन डे
सेक्टर 47 निवासी शिखा दिवान और अमित दिवान अपनी बेटी 4 वर्षीय पावनी दिवान के साथ मनाएंगे। उनके अनुसार यह दिन सिर्फ पति पत्नी और प्रेमियों के  लिए नहीं बल्कि किसी भी रिश्ते के साथ मनाया जा सकता है। वह इस दिन अपनी बेटी के लिए ही उपहार खरीदते हैं। वह अपनी बेटी के साथ यह दिन 4 वर्ष से मनाते आ रहे हैं।


पहली शादी का पहला वेलेंटाइन
सेक्टर 27 निवासी अभिषेक और शिवानी का यह पहला वेलेंटाइन-डे है उन्होंने बताया कि वह इकट्ठे संवाद थियेटर ग्रुप के साथ थियेटर करते थे, जिसमें अभिषेक कृष्ण का और शिवानी राधा का किरदार अदा करती थी और घर वालों ने यही प्ले देखकर उनकी शादी तय कर दी। आज वेलेंटाइन पर वह शिमला में जाएंगे और वहां अपने प्यार का इजहार एक दूसरे से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed