फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vaidehi Kulkarni mesmerized the audience with her Kuchipudi dance performance

Chandigarh News: वैदेही कुलकर्णी ने कुचिपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Wed, 10 May 2023 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Vaidehi Kulkarni mesmerized the audience with her Kuchipudi dance performance
चंडीगढ़। सेक्टर-35 के प्राचीन कला केंद्र के एमएल कौसर सभागार में मंगलवार को केंद्र की 284वीं बैठक हुई। इस दौरान नासिक से आई वैदेही कुलकर्णी ने अपनी विशेष शैली के साथ कुचिपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने सबसे पहले नतेशा कौतुवम प्रस्तुत किया। इसमें भगवान शिव के अलौकिक रूप को नृत्य के माध्यम से पेश किया। इसके पश्चात भगवान शिव की स्तुति और फिर पदमावती श्रृंगार प्रस्तुत किया। इसमें देवी पदमावती की भगवान श्रीनिवास के साथ बिताई खूबसूरत रात का चित्रण किया। वैदेही की भाव भंगिमाएं एवं पैरों की चाल को देख दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

इसके उपरांत वैदेही ने कुचिपुड़ी नृत्य का एक रूप जवाली प्रस्तुत किया। इसमें नायिका द्वारा नायक से शिकायत करते हुए एक खूबसूरत भाव प्रदर्शन है। नायिका नायक से अपने जलन भाव का प्रदर्शन करती है। कार्यक्रम के अंत में वैदेही ने मरकाटा मणीमाया रचना पेश की, जिसमें भगवान कृष्ण की सुंदरता और महिमा का बखान किया गया। प्रस्तुति का समापन पीतल की थाली पर नृत्य के साथ हुआ जो कि कुचिपुड़ी नृत्य की एक खास विशेषता है। कार्यक्रम के अंत में केंद्र के सचिव सजल कौसर एवं रजिस्ट्रार डॉ. शोभा कौसर ने वैदेही कुलकर्णी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

चार वर्ष की आयु में ही शुरू कर दिया था नृत्य सीखना
वैदेही ने 4 वर्ष की अल्पायु में नृत्य सीखना शुरू कर दिया था। बचपन से ही नृत्य में उनकी गहरी रूचि थी। इन्होंने पद्मभूषण गुरु चिन्ना सत्यम के अलावा गुरु वेम्पति रवि शंकर और श्रीमई वेम्पति से नृत्य की शिक्षा प्राप्त की। कुचिपुड़ी एवं भरतनाट्यम नृत्य में महारथ रखने वाली वैदेही ने कई कार्यक्रमों में नृत्य की प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed