{"_id":"cb07a0356e0e3fd49230e3e8f5310881","slug":"vadra-land-deal-mp-rajiv-shukla-statement-on-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंड डील में वाड्रा के बचाव में उतरे शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंड डील में वाड्रा के बचाव में उतरे शुक्ला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 08 Oct 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला मंगलवार को राबर्ट वाड्रा और हरियाणा सरकार के बचाव में उतरे। राबर्ट वाड्रा लैंड डील मामले में उन्होंने कहा कि न वाड्रा ने कोई गलती की है और न ही हुड्डा सरकार ने किसी को सरकारी जमीन दी।
विज्ञापन
इस मामले में हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जनहित याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे को गर्माकर विधानसभा चुनाव में लाभ उठाना चाह रहे हैं। इससे पहले लोगों को गुमराह कर मोदी लोकसभा चुनाव में लाभ भी उठा चुके हैं, लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव में कोई फायदा नहीं मिलने वाला।
विज्ञापन
शुक्ला ने कहा कि राबर्ट वाड्रा का प्रदेश सरकार ने कोई साथ नहीं दिया है। उनकी तरह कई अन्य लोगों की जमीन का सीएलयू चेंज हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंकड़ों को तोड़मरोड़ कर रैलियों में पेश कर रहे हैं, जबकि हरियाणा गुजरात के मुकाबले काफी आगे है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद एक भी काम नहीं हुआ है। मोदी जिस राज्य में जाते हैं, उसे ही नंबर-1 बनाने का दावा कर देते हैं। कोई राज्य तो नंबर-2 पर ही रहेगा। हरियाणा में इनेलो और भाजपा के बीच मिलीभगत है।
उन्होंने दावा किया कि हरियाणा और महाराष्ट्र में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। मोदी ने करनाल की रैली में कहा कि गरीब कम करने के मामले में हरियाणा नंबर-9 पर है, जबकि हकीकत यह है कि हरियाणा तीसरे नंबर है। मोदी संवैधानिक पद पर बैठे हैं, उन्हें झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए।
पड़ोसी राज्य में युवा नशेड़ी
शुक्ला ने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन की सरकार है, वहां पर युवाओं को नशे का आदी बनाया जा रहा है।
पंजाब में नशे को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। इसके विपरीत हरियाणा में युवा हुड्डा सरकार के नेतृत्व में ओलंपिक में कई मेडल जीत रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा पत्रकारों के बारे में दिए गए बयान की भी आलोचना की।