फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   V K Singh About Congress

'कांग्रेस 26 साल से पूर्व सैनिकों को दे रही झुनझुना'

Sun, 27 Apr 2014 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 27 Apr 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
V K Singh About Congress

पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कांग्रेस द्वारा पूर्व सेनिकों से एक रैंक एक पैंशन मामले में लगातार धोखा किए जाने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस 26 साल से इस मुद्दे पर झुनझुना देते आ रही है।

विज्ञापन


जनरल सिंह शनिवार को छेहरटा में पूर्व सेनिकों के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने कहा कि 26 साल पहले कांग्रेस की सरकार ने केपी सिंह देव कमेटी की रिपोर्ट को मानते हुए वन रेंक वन पैंशन की बात मान ली थी।
विज्ञापन


लेकिन 26 साल बाद भी घोषणाएं करने के बावजूद लोक सभा में कांग्रेस के वित्तमंत्री कोई नोटिफिकेशन करने के बजाए अभी भी यह कह रहे हैं कि हमने सिद्धांत के तौर पर एक रैंक एक पैंशन की बात मानी है। यह पूर्व सैनिकों से सरेआम धोखा नहीं है तो क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के लिए राष्ट्र सबसे पहले

V K Singh About Congress

वी के सिंह ने कहा कि जवान ही एक ऐसी कोम है जो सबसे पहले देश के बारे में सोचती है। जब सब कुछ फेल हो जाता है तो सेना को बुलाया जाता है। यह इसी लिए कि सेना के लिए देश ही सबसे पहले होता है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा और सेना में यही सबसे बड़ी समानता है कि दोनों के लिए राष्ट्र सबसे पहले है।

इस मौके अमृतसर संसदीय क्षेत्र से अकाली दल व भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार अरूण जेतली ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मैं तो खुद जनरल साहिब को सुनने आया हूं, देश की उनके प्रति सोच का मैं कायल हूं।

पूर्व सैनिक निभाएंगे चुनाव में खास भूमिका

V K Singh About Congress

अरूण जेतली ने कहा कि आने वाली लोक सभा पहली ऐसी लोक सभा होगी जिसमें पूर्व सैनिकों की सर्वाधिक भागेदारी होगी। भाजपा ने इस बार जनरल वीके सिंह के अलावा जनरल बीसी खंडुरी, कैप्टन राजवर्धन सिंह राठोड़, कर्नल सोना राम जैसे सेना के पूर्व दिगज्जों को टिकट दी है। जिससे सेना से जुड़े सामलों में फैसला लेते समय इन लोगों की राय महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

जेतली ने कहा कि कांग्रेस तो अब तक एक रैंक एक पैंशन पूर्व सेनिकों से धोखा ही करती आई है। हमारी सरकार आने पर इसे तुरंत लागू कर पूर्व सेनिकों को इसका फायदा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों के कांग्रेस शासनकाल में देश का रक्षातंत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है।  सेना के लिए जरुरी साजो समान की खरीददारी व आधुनिकरण को लटकाया जा रहा है।

कैप्टन ने नहीं, सेना ने बचाया था अमृतसर को

V K Singh About Congress

कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा अपनी जनसभाओं में आम तौर पर यह बोला जाता है कि उन्होंने ही 1971 की जंग में अमृतसर को बचाया था।

इस बारे जब पत्रकारों ने जनरल वीके सिंह से सवाल पूछा तो श्री सिंह ने कहा कि किसी को इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए।

कोई एक व्यक्ति देश को नहीं बचाता। 1971 की जंग हो या कोई ओर जंग हो, हर बार सेना ने सामूहिक रूप में देश को बचाया है, ना किसी एक व्यक्ति ने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed