फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uttrakhandi Cultural Programme in Tagore Theatre

उत्तराखंड की लोक संस्कृति से गूंजा टैगोर थिएटर

Sun, 16 Mar 2014 12:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Mar 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
Uttrakhandi Cultural Programme in Tagore Theatre
उत्तराखंड युवा मंच ने शनिवार को टैगोर थिएटर में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘बिसिर्याँ बाटा’ का आयोजन किया। उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां पेश की। लोगों ने इसका भरपूर आनंद उठाया।
विज्ञापन


टैगोर थिएटर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद पवन बंसल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जागर (उत्तराखंड में देवी-देवताओं को मनाने के लिए की जाने वाली पूजा) से किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद उत्तराखंड के  कलाकारों ने लोकनृत्य पेश किए। इसमें थड्या, चोफला प्रमुख रूप से शामिल रहा। इसके बाद उत्तराखंड की जानी मानी कलाकार कल्पना चौहान ने अपने गीतों से समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने उनके गीतों पर तालियों की गड़गड़ाहट से उनका साथ दिया। उनके अलावा गदीश बकरोला, रोहित चौहान, नवीन पाठक और विरेंद्र सजवाण ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed