{"_id":"6a8a86dd8b085da8250fb744","slug":"second-murder-of-relatives-in-kurukshetra-in-month-and-quarter-wife-kills-husband-2026-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सवा माह में दूसरी बार रिश्तों का कत्ल: पत्नी ने प्रेमी संग की थी पति की हत्या, अब बीवी ने चाकू से चीर डाला पेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा माह में दूसरी बार रिश्तों का कत्ल: पत्नी ने प्रेमी संग की थी पति की हत्या, अब बीवी ने चाकू से चीर डाला पेट
अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:35 PM IST
सार
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सवा माह में दूसरी बार रिश्तों का कत्ल हुआ है। 18 जुलाई को सांवला गांव में भी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। अब शराब से तंग आकर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। पेट चीरकर उसके अंग बाहर निकाल दिए।
विज्ञापन
1 of 10
kurukshetra murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
धर्मनगरी में जैसे कोई डरावनी कहानी दोबारा दोहराई जा रही हो। सवा माह पहले सांवला गांव में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा था और अब पिहोवा रोड पर एक और पत्नी ने खुद चाकू उठाया, पति का पेट चीर डाला और फिर छत से कूद गई। दोनों घटनाओं में रिश्ते सिर्फ नाम के रह गए थे। विश्वास की जगह शक ने ले ली है, प्यार की जगह खून ने।
18 जुलाई की वह रात अभी लोगों के जेहन में ताजा है। राजकुमार उर्फ राजू (42) अपनी किराना-फास्ट फूड की दुकान चलाते थे। बीस साल पुरानी शादी, दो बच्चे सब कुछ सामान्य लग रहा था लेकिन इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ एक प्रेम संबंध सब कुछ बदलने वाला था।
2 of 10
अस्पताल में भर्ती आरोपी महिला से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुबई में काम करने वाले मोहित से सुषमा की बातचीत शुरू हुई। फोन कॉल बढ़े, मुलाकातें हुईं और फिर रिश्ता गहरा हो गया। राजू को शक हुआ तो घर में झगड़े शुरू हो गए। सुषमा ने सब मोहित को बता दिया। मोहित ने पहले पूरा परिवार अपना बना लिया।
3 of 10
हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सास को बहन कहकर, पिता की दुकान पर घंटों बैठकर, राजू को शराब पिला-पिलाकर दोस्ती निभाते हुए। फिर 18 जुलाई की रात खेतों में शराब पिलाई, परने से गला घोंटा और शव गुरुद्वारे के पास फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेल में हैं सुषमा और मोहित
सीसीटीवी ने पकड़ लिया। सुषमा और मोहित दोनों जेल में हैं। अब महज सवा माह बाद वही धर्मनगरी सुर्खियों में है। पिहोवा रोड पर किराये के मकान में रहने वाले राजेश कुमार (47) मजदूरी करते थे। पत्नी बिमला घर संभालती थी। शराब की लत, रोज के झगड़े और मारपीट आम बात थी।
विज्ञापन
5 of 10
अस्पताल में भर्ती आरोपी महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार शाम फिर विवाद हुआ। इस बार बिमला का गुस्सा काबू से बाहर हो गया। उसने चाकू उठाया और राजेश के पेट में इतनी जोर से घोंपा कि 37 सेंटीमीटर लंबा घाव हो गया। आंतें और किडनी बाहर निकल आईं। इसके बाद वह छत से कूद गई। गंभीर रूप से घायल बिमला अस्पताल में है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।