फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UTCA has one year .. talented players made many records

यूटीसीए को हुआ एक साल.. प्रतिभावान खिलाड़ियों ने बना डाले कई रिकॉर्ड

Tue, 28 Jul 2020 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
UTCA has one year .. talented players made many records
चंडीगढ़। बीसीसीआई से यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) का मान्यता मिले आज एक साल हो गया है। बेशक अभी एक साल ही हुआ हो, लेकिन यहां के खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड बनाकर अपनी प्रतिभा को साबित किया है। चंडीगढ़ की पहली रणजी टीम के बल्लेबाज मोहम्मद अर्सलान खान सबसे सफल बल्लेबाज के रूप में उभरे थे। उन्होंने अरूणाचल प्रदेश के खिलाफ दोहरे शतक से शुरुआत कर इतिहास बनाया था। इसके बाद पूरा सीजन इनका बल्ला आग उगलता रहा। इसके अलावा तेज गेंदबाज श्रेष्ठ निर्मोही ने करिअर के पहले ही सीजन में सटीक गेंदबाजी करते हुए अपना सिक्का जमा दिया।
विज्ञापन

शुभ घड़ी का 37 साल करना पड़ा इंतजार
37 साल के इंतजार के बाद बीसीसीआई ने चंडीगढ़ की क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता मिली थी। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन ने स्वयं क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर- 16 में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता मिलने की जानकारी थी। इस खबर से युवा क्रिकेटरों को ऐसी खुशी मिली थी, जिसका वह वर्षों से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

ये बनीं टीमें, प्रदर्शन से बीसीसीआई को किया आश्चर्यचकित
मान्यता मिलने के बाद यूटीसीए ने बीसीसीआई फॉर्मेट के अनुसार अपनी टीमें बनाई थी। इनमें लड़कियों की टीमें में अंडर अंडर 19, 23 , लड़कों में अंडर 16, 19, 23 और सीनियर की टीमें शामिल रही। वहीं रणजी टीम का भी गठन किया। इन सभी टीमों ने पिछले साल ही देश के अन्य राज्यों की टीमों के साथ खेलते हुए शानदार प्रदर्शन भी किया और कई रिकॉर्ड बनाकर बीसीसीआई के अधिकारियों को भी आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्सलान अपना प्रदर्शन दोहराने को बेताब
अर्सलान खान ने कहा कि यूटी क्रिकेट एसोसिएशन का दूसरा सीजन सितंबर में शुरू होना था, लेकिन कोरोना के चलते यह कितना लेट हो जाएगा इसका पता नहीं है। अभी घर पर ही रनिंग अन्य एक्सरसाइज कर अपनेआप को फिट रखने की कोशिशि जारी है। उम्मीद है कि जल्द सबकुछ ठीक हो जाएगा। मैदान पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हूं।

कोरोना का खत्म होने का कर रहे इंतजार
तेज गेंदबाज श्रेष्ठ निर्मोही ने कहा कि पिछला सीजन शानदार रहा। इस बार कोविड के कारण मैदान पर अभ्यास नहीं शुरू किया है। मेरे साथी क्रिकेटर उस घड़ी का इंतजार कर रहे हैं जब कोविड महामारी का खात्मा हो जाएगा। हम सुरक्षा के साथ मैदान पर दोबारा से परफारमेंस दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed