फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT police silent, gangsters continue to gang up on Facebook

चंडीगढ़ पुलिस मौन और फेसबुक पर लगातार चल रहा गैंगवार, धमकी- सोच समझकर शुरुआत करना

Fri, 16 Oct 2020 03:05 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 16 Oct 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
UT police silent, gangsters continue to gang up on Facebook
सांकेतिक तस्वीर
सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद अब सोशल मीडिया पर गैंगवार छिड़ गई है। गैंगस्टर खुलेआम फेसबुक पोस्ट डालकर एक दूसरों को धमकी दे रहे हैं जबकि यूटी की स्मार्ट पुलिस अब तक चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन


बीते सोमवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बने फेसबुक प्रोफाइल से डाले गए पोस्ट का जवाब वीरवार को दविंदर बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पोस्ट कर उसी के अंदाज में दिया। दविंदर बंबीहा ग्रुप ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘नियम सबके लिए एक जैसे होते हैं, जायज या नाजायज तू करके तो देख, वो हमें तुझसे ज्यादा आता है। एक का बदला चार से होगा, जो तू भी जानता है। और तू सड़कों पर खून नहीं सूखने की बात कर रहा है, हम सड़कों को खून की नदियों में बदलने की सोच रहे हैं, जंग और नए नियमों की शुरुआत बहुत सोच समझकर करियो..।’
विज्ञापन


बता दें कि सोपू नेता गुरलाल की हत्या के बाद बीते सोमवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बने फेसबुक प्रोफाइल से गुरलाल बराड़ की फोटो के साथ डाली गई पोस्ट में लिखा गया था कि ‘ये तो वक्त बताएगा कितना करीब था मेरे’, वहीं लॉरेंस के दूसरे फेसबुक प्रोफाइल से एक पोस्ट लिखा गया कि ‘नई जंग की शुरुआत है जो हमारे साथ नहीं है, अब से अपना सभी ध्यान रखना, अब इस जंग में कोई सुरक्षित नहीं, कोई जायज हो या नहीं आज से सड़कों पर खून नहीं सूखेगा, जंग के नियम बदल चुके हैं, नए नियम का पालन करते हुए जो भी जहां मिला बस...।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं, गैंगस्टर दिलप्रीत पर टिकी पुलिस की जांच
उधर, वारदात के पांच दिन बाद भी चंडीगढ़ पुलिस गुरलाल हत्याकांड में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की जांच अब गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बावा पर टिकी हुई है। बीती शनिवार रात औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में शनिवार आधी रात लॉरेंस के करीब सोपू नेता गुरलाल बराड़ को गोलियां से भून दिया गया था।


गुरलाल की हत्या के पांच घंटे के बाद गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ले ली थी और कहा था कि लवी दियोड़ा कोटकपूरा की हत्या के हत्या के तीन साल बाद बदला लिया गया है। पुलिस ने वारदात के बाद सेक्टर-26 से रोपड़ के नंबर पर पंजीकृत पलसर बाइक बरामद हुई थी। जांच में सामने आया था कि बाइक को आगे से आगे कइयों को बेचा गया है। पुलिस की जांच गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह के अलावा बाइक पर भी अटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed