{"_id":"578681aa4f1c1b3f4113e023","slug":"ut-police-drone-chandigarh-police-drone-testing-in-chandigarh-drone-camera-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटी पुलिस ने छह लाख में खरीदे चार ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटी पुलिस ने छह लाख में खरीदे चार ड्रोन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Jul 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
drone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पुलिस के बेड़े में अब ड्रोन भी शामिल हो चुके हैं। विभाग ने लगभग 6 लाख रुपये में 4 ड्रोन खरीदे हैं। इससे अब पुलिस बड़ी राजनीतिक रैलियों, धरने-प्रदर्शनों के दौरान भीड़ पर आसमान से भी नजर रख सकेगी। पुलिस विभाग ड्रोन में लगे कैमरों से अपने ऑफिस में बैठ कर शहर और अपने कर्मचारियों की पोजीशन पर पूरी नजर रख सकेगा।
बैटरी के फुल चार्ज होने पर 45 मिनट तक उड़ सकेगा ड्रोन
जानकारी के मुताबिक अगर ड्रोन की बैटरी फुल चार्ज होगी तो वह हवा में लगभग 45 मिनट तक उड़ सकेगा। इसमें लगे कैमरे से पुलिस हर जगह की लाइव फुटेज देख सकेगी। किसी गतिविधि पर शक होने पर पुलिस उस जगह की फोटो खींच कर अपने कंप्यूटर सिस्टम में सेव भी करके भी रख सकती है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ था ड्रोन का टेस्ट
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस ने ड्रोन का टेस्ट किया था। इस दौरान पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की थी। ड्रोन की मदद से अधिकारियों ने शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी थी।
विज्ञापन
अधिकतम स्पीड 60 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी
ये ड्रोन आसमान में अधिकतम 60 किलो मीटर प्रति घंटा की स्पीड से उड़ान भर सकते हैं। ड्रोन शहर के ऊपर चक्कर लगाएंगे। ड्रोन में लगे कैमरे के जरिये पुलिस अधिकारी अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर शहर की स्तिथि पर नजर रख सकेगें। ड्रोन को ऑपरेट करने वाला पुलिस कर्मी इसके रिमोट का प्रयोग कर इसे हवा में उड़ा सकता है रिमोट से ड्रोन की स्पीड, ऊंचाई कंट्रोल करने के साथ ही इसे हवा में एक जगह खड़ा करके भी रखा जा सकता है।
पहले अधिक कीमत की वजह से नहीं खरीदे थे
पूर्व आईजी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के समय में भी पुलिस विभाग ने ड्रोन खरीदने का मन बनाया था। लेकिन बाद में कीमत अधिक होने की वजह से नहीं खरीदे गए। पुलिस को उस समय 18 लाख रुपये में ड्रोन मिल रहे थे।