फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT employees convention on 20th December

Chandigarh News: यूटी कर्मचारियों की कन्वेंशन 20 दिसंबर को

Fri, 01 Dec 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
UT employees convention on 20th December
चंडीगढ़। सेक्टर-32 के वाटर वर्क्स में को-आर्डिनेशन कमेटी की कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि 20 दिसंबर को कमेटी की ओर से एक कन्वेंशन होगी। इसमें आने वाले समय में संघर्ष के बारे में चर्चा कर फैसला करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों के लिए समान काम के लिए समान वेतन देने, पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट लागू करने, खाली पदों को भरने, डेलीवेज कर्मियों को एक जनवरी 2016 से छठे वेतन आयोग का लाभ देने, डीसी रेट में रह गई त्रुटियों को दूर करने, डीसी रेट पर काम करने वाले डेलीवेज वर्करों को बेसिक प्लस डीए देने आदि मांगों पर विस्तृत चर्चा हर्ह। चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि अगर प्रशासन कोऑर्डिनेशन कमेटी के साथ दूसरे दौर की बातचीत शुरू नहीं करता तो 20 दिसंबर की कन्वेंशन में सख्त फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन

को-आर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि सेक्रेटरी पर्सनल हरगुनजीत कौर ने 10 अगस्त की बैठक में भरोसा दिया था कि सभी विभागों के प्रमुखों को बुलाकर को-आर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत बैठक की जाएगी इसलिए प्रशासन के सकारात्मक रुख को देखते हुए 11 अगस्त को होने वाले यूटी सचिवालय के घेराव को 30 दिन के लिए स्थगित कर दिया था लेकिन प्रशासन ने कोई बैठक नहीं बुलाई। इसे लेकर कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में को-आर्डिनेशन कमेटी प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, सीवरेज कर्मचारी यूनियन के महासचिव नरेश कुमार के अलावा अन्य यूनियनों के नेताओं में अनिल कुमार, गुरचरण सिंह, राजिंदर कुमार, जगमोहन सिंह, निर्मल सिंह, सुरिंदर शर्मा, किशोरी लाल, वरिंद्र बिष्ट, दलजीत सिंह, सीतल सिंह, चरणजीत सिंह, संतोष सिंह, वीर सिंह, रोहित कुमार, राजू, तेजिंदर सिंह, सुखवंत सिंह, अध्यक्ष लाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed