{"_id":"5f1b36138ebc3e9f691ef81f","slug":"ut-cricket-association-president-sanjay-tandon-agreed-formulate-sports-policy-award-pending-awards-chandigarh-news-pkl3824730188","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन ने बैठक करके खेल नीति जल्द बनाने और लंबित पुरस्कारों को देने पर बनाई सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन ने बैठक करके खेल नीति जल्द बनाने और लंबित पुरस्कारों को देने पर बनाई सहमति
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन की स्पोर्ट्स कमेटी की मीटिंग में खेल नीति जल्द बनाने और लंबित पुरस्कारों को जल्द देने पर सहमति बनी है।
यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मीटिंग में खेल विभाग के डायरेक्टर और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
मीटिंग में सर्वप्रथम ओलंपिक में भारतीय हॉकी को शीर्ष पर ले जाने वाले सरदार बलबीर सिंह सीनियर को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। कोविड-19 महामारी में और मार्च में लॉकडाउन से चंडीगढ़ में सभी प्रकार की गतिविधियों एवं खेल आयोजनों को स्थगित कर दिया गया था। यूटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर तेजदीप सिंह सैनी ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा जारी दिशानिर्देशों से अवगत कराया। इसमें खेलो को तीन हिस्सों में विभाजित किया है।
1. कम से कम शारीरिक संपर्क: तींरदाजी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, वेट लिफटिंग, साइक्लिंग, तलवारबाजी, गोल्फ।
2. मध्यम शारीरिक संपर्क: हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, स्क्वैश, स्केटिंग।
3. अधिकतम शारीरिक संपर्क: कुश्ती, जूडो, मुक्केबाजी, वुशु, कराटे, ताइक्वांडो, रोइंग।
उन्होंने बताया कि दूसरी श्रेणी के तहत आने वाले खेलों को जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिये भारत सरकार से अनुमोदन प्राप्त हुआ है। लेकिन अधिकतम शारीरिक संपर्क के कारण श्रेणी-3 के तहत खेल अभी शुरूनहीं किए जाएंगें। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शहर के खिलाड़ियों को भुगतान किए जाने वाले लंबित छात्रवृति नकद पुरस्कारों के बारे में चर्चा की गई जो पिछले 3 वर्षों से लंबित है । इसे खेल विभाग के अधिकारियों को 30 दिनों के भीतर इसे खिलाड़ियों को देने के लिए कहा। चंडीगढ़ प्रशासन एक खेल नीति तैयार करने की प्रक्रिया में है । यह भी सहमति बनी कि नीति को तीन महीने की समय सीमा के भीतर बनाया जाना चाहिए। यह भी तय किया कि एक बेहतर ख्ेाल नीति प्राप्त के लिए मिल्खा सिंह से मिल कर उनके विचार भी लिए जाएंगे। नीति की ब्लू प्रिंट पर चर्चा के लिए अगली बैठक 24 अगस्त 2020 को आयोजित की जाएगी।