फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT Administration Plannings for New Born Girl Child

जानिए, बेटी होने पर मिलेंगे क्या-क्या लाभ

Tue, 28 Jan 2014 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Jan 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
UT Administration Plannings for New Born Girl Child
यूटी प्रशासन ने अमर उजाला के ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान से प्रोत्साहित होकर शहर में बेटियों के लिए योजनाओं का पिटारा खोल दिया है।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस समारोह में चंडीगढ़ प्रशासन ने इन योजनाओं का खुलासा किया। प्रशासन ने वर्ष 2014 को महिला सशक्तीकरण के लिए समर्पित किया है।

प्रशासन की ओर से जहां बेटी को सशक्त करने के लिए ‘हमारी बेटी’ नाम से नई योजना शुरू की जा रही है, वहीं उन्हें उच्च शिक्षा देने के लिए ‘सरस्वती योजना’ और ‘ई स्नातक’ योजनाएं शुरू की जा रही हैं।

सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण के बाद प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने शहर के लोगों को संबोधित करते हुए जहां प्रशासन की साल भर की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं बेटियों के लिए शुरू की जाने वाली प्रशासन की योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ‘हमारी बेटी’ योजना के तहत सरकारी अस्पताल में पैदा होने वाली हर बेटी के घरेलू उपयोग के लिए 40 हजार रुपये उसके नाम से खाता खोलकर जमा कराए जाएंगे। यह सुविधा आर्थिक तौर पर गरीब परिवार में पैदा हुई बेटी को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन 40 हजार रुपये की एफडी कराएगा और यह जमा राशि उस लड़की को तब मिलेगी जब वह 18 साल की हो जाएगी। यानी 18 साल पूरा होने पर उसे लगभग 3 लाख रुपये मिल जाएंगे।

इसी तरह प्रशासन बेटियों के लिए ‘सरस्वती योजना’ शुरू करेगा। इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों में 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली आर्थिक तौर पर गरीब परिवारों की छात्राओं को साइकिल दी जाएगी।

शर्मा ने कहा कि इसके साथ ही बेटियों के लिए ई स्नातक योजना शुरू होगी, जिसके तहत ग्रेजुएशन कर रही आर्थिक तौर पर कमजोर परिवार की छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा।


उन्होंने कहा कि प्रशासन व्यापक स्तर पर एक स्वास्थ्य योजना भी शुरू करने का प्रस्ताव बना रहा है, जिसमें डेढ़ लाख रुपये से कम कमाने वाले आर्थिक तौर पर गरीब को एक लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जाएगा। इसके लिए कमजोर तबके की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed