{"_id":"adb430179e376ffccfd760b0913b0ff9","slug":"ut-administration-mohali-patiala-road-adc-punit-goyal-gmada-bdpo","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकाचक होगी मोहाली-पटियाला रोड, बस थोड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकाचक होगी मोहाली-पटियाला रोड, बस थोड़ा इंतजार
अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 30 Nov 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से पटियाला हाईवे तक बनाई जा रही सड़क का काम अगले साल मुकम्मल हो जाएगा। सेक्टर 66-67 और 80-81 जंक्शन से पटियाला हाईवे पर गांव छत्त तक दो सौ फीट चौड़ी सड़क बनाई जा रही है।
आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क पर कुल 76.62 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अब तक सड़क के निर्माण पर 24.82 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। यह जानकारी एडीसी पुनीत गोयल ने दी।
उन्होंने प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में हुई मीटिंग के दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
एडीसी गोयल ने बताया कि गोल्फ क्लब एवं गोल्फ अकादमी का काम लगभग पूरा हो चुका है। जिस पर 8.52 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि विकास कार्यों की निगरानी खुद करें और इनका समय से पूरा होना यकीनी बनाएं। सभी ईओ को हिदायत दी गई कि वे सफाई कार्यों की लगातार समीक्षा करें और शहरों में सफाई यकीनी बनाएं।
विज्ञापन
काउंसिलों व पंचायतों की सरकारी जमीनों पर नाजायज कब्जे न होने दिए जाएं। डेराबस्सी में लगाए जाने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जल्द जगह की तलाश के निर्देश दिए गए।
गमाडा अधिकारियों को लालड़ू ट्रीटमेंट प्लांट का काम तेज करने को कहा गया। एमपी लैड स्कीम के तहत जारी ग्रांटों के सर्टिफिकेट पंद्रह दिनों में जमा कराने के निर्देश दिए गए।
सभी बीडीपीओ को कहा गया कि वे गांवों में चल रहे छोटे कामों को पहल के आधार पर पूरा कराएं।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)