फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT Administration created 11 Containment Zones

यूटी प्रशासन ने विभिन्न सेक्टरों में बनाये 11 कंटेनमेंट जोन

Fri, 09 Oct 2020 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
UT Administration created 11 Containment Zones
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने वीरवार को 11 नए कंटेनमेंट जोन की घोषणा की है। इन इलाकों में अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को छोड़कर अन्य किसी के भी जाने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा लोगों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

प्रशासन ने आदेश जारी कर सेक्टर-15 के मकान नंबर 274 से 280 और 281 से 287, सेक्टर-22 के 1691 से 1698, सेक्टर-26 (पुलिस लाइन) के मकान नंबर-82, 83 और 84, सेक्टर-37डी से 3557 से 3560, सेक्टर-39बी के 1269 से 1274, सेक्टर-41बी के 1049 से 1056, 1119 से 1124 और 1221 से 1230, सेक्टर-44डी के 3167 से 3172, मौलीजागरां के मौली कांप्लेक्स के मकान नंबर-3543 से 3554 और शांति नगर के गली नंबर 11 के मकान नंबर-151, 152, 154, 2215/1 और 2215/2 को कंटेनमेंट जोन बनाया है। जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार ही शहर में कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए विभिन्न अधिकारियों की एक कमेटी ने इन इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला लिया है। कंटेनमेंट घोषित किए गए घरों में किसी के जाने पर पाबंदी होगी। साथ ही यहां पर लोगों की टेस्टिंग व स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed