फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ut administration_chandigarh_unesco_heritages

कार्बूजिए के डिजाइनों को अब मिलेगा हेरीटेज का दर्जा

Sat, 07 Dec 2013 01:40 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Dec 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
ut administration_chandigarh_unesco_heritages
सिटी ब्यूटीफुल में ली कार्बूजिए की ओर से डिजाइन इमारतों को यूनेस्को से हेरीटेज स्टेटस दिलाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने नए सिरे से प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन अब ली कार्बूजिए की ओर से डिजाइन कैपिटल कांपलेक्स और कुछ अन्य इमारतों को हेरीटेज का दर्जा दिलाने के लिए यूनेस्को के पास आवेदन करेगा।

लेकिन, इस बार प्रशासन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के माध्यम से आवेदन करने की जगह पांच देशों के साथ मिलकर यह प्रयास करेगा।

पेरिस में दो दिसंबर को हुई बैठक में हिस्सा लेकर वापस लौटे प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि जापान, स्विटजरलैंड, फ्रांस, बेल्जियम और अर्जेंनटीना की ओर से यूनेस्को के पास ली कार्बूजिए के आर्किटेक्चर वर्क्स को हेरीटेज स्टेटस के लिए यूनेस्को के पास डोजियर भेजेगा। बैठक में चीफ आर्किटेक्ट सुमित कौर ने भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


 वर्ष 2015 के लिए यह डोजियर जुलाई, 2014 तक यूनेस्को को भेजा जाना है। इन पांच देशों के साथ अब भारत भी जुड़ जाएगा और चंडीगढ़ में ली कार्बूजिए की ओर से डिजाइन इमारतों को इस डोजियर में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि अब यह केंद्र सरकार को तय करना है कि चंडीगढ़ में ली कार्बूजिए की ओर से तैयार किन-किन इमारतों को हेरीटेज का दर्जा देने के लिए डोजियर में शामिल किया जाए।

हमारा प्रयास रहेगा कि कैपिटल कांप्लेक्स, म्यूजियम बिल्डिंग और लेजर वैली को डोजियर में शामिल किया जाए।

2009 में भी प्रशासन ने किया था आवेदन
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर वर्ष 2009 में यूनेस्को के पास शहर को हेरीटेज सिटी का दर्जा दिलाने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद से प्रशासन ने आवेदन नहीं किया है।

आवेदन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के माध्यम से किया जाता है। मंत्रालय के पास देश भर से कई आवेदन आते हैं। शर्मा ने कहा कि ऐसा नहीं है कि प्रशासन ने शहर को हेरीटेज सिटी का दर्जा दिलाने के प्रयास नहीं किए।

लेकिन, चंडीगढ़ की बारी कब आती यह कहना मुश्किल था। हाल ही में एक सम्मेलन में हिस्सा लेने चंडीगढ़ आए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव से शर्मा ने जब बात की तो उन्होंने ही शर्मा को यह सुझाव दिया कि वह उन पांच देशों के साथ मिल कर आवेदन करें।


इसके बाद ही प्रशासन के अधिकारी बैठक में हिस्सा लेने पेरिस गए। शर्मा ने बताया कि फ्रांस में उन्होंने ली कार्बूजिए की ओर से डिजाइन किया गया एक गांव भी देखा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed