{"_id":"4c9625ba8fc2e5d26955b25f3c9c9354","slug":"ut-administeration-services-digitalization-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहतः अब घर बैठे बनवाएं सीनियर सिटीजन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहतः अब घर बैठे बनवाएं सीनियर सिटीजन कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 01 Oct 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप लाउडस्पीकर की परमिशन, करदान क्षमता सर्टिफिकेट (सोलवेंसी सर्टिफिकेट) और सीनियर सिटीजन कार्ड ऑनलाइन ही बनवा सकते हैं। इन तीनों सेवाओं को यूटी प्रशासन ने बुधवार को लांच किया।
विज्ञापन
ई-गवर्नेंस के तहत इन सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है। जनसेवाओं को समय पर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रशासन सेवाओं को ऑनलाइन कर रहा है। तीनों सेवाएं संपर्क सेंटरों पर ऑनलाइन मिलेंगी।
विज्ञापन
एडीसी कशिश मित्तल ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी सरकारी कार्यालयों में लोगों का समय बचाता है। आईटी डायरेक्टर प्रिंस धवन ने कहा कि कुछ और सेवाओं को भी जल्द ऑनलाइन किया जाना है।
विज्ञापन
इन सेवाओं से एक जगह से दूसरी जगह फाइलें डिजिटल फार्म में ही उपलब्ध हो रही हैं। सभी सेवाएं पूर्णत: इलेक्ट्रॉनिक मोड में होंगी। इससे पहले बिजली, पानी और प्रॉपर्टी टैक्स की सेवाओं को भी ऑनलाइन कर वेबसाइट http://chdservices.gov.in से जोड़ दिया गया है।
अगस्त में इनकम सर्टिफिकेट, लेट बर्थ एंड डेथ एंट्री ऑर्डर, रेजिडेंस सर्टिफिकेट, डिपेंडेंसी सर्टिफिकेट भी ऑनालाइन जारी करना शुरू किया गया।