फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Used to fight against them, gave them tickets today

जिनके खिलाफ लड़ते थे आज उन्हें दिया टिकट

Sun, 21 Sep 2014 12:39 AM IST
राजेश शांडिल्य/ अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
राजेश शांडिल्य/ अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 21 Sep 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
देर शाम भाजपा की टिकटों की घोषणा के साथ कतार में लगे पार्टी के पुराने नेता खफा नजर आए। इनमें 2009 में भाजपा की टिकट पर थानेसर से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ नेता कृष्ण बजाज कार्यकर्ता को जो अच्छा लगेगा, अब वह वही करेगा।
विज्ञापन


पिहोवा से टिकट के चाहवान भाजपा वरिष्ठ नेता भारतभूषण भारती ने नो कमेंट बोलते हुए पल्लू झाड़ दिया। भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक धर्मवीर मिर्जापुर का मोबाइल स्विच ऑफ रहा।
विज्ञापन


थानेसर से भाजपा की टिकट की दावेदार प्रदेश सह प्रवक्ता शकुंतला शर्मा ने सिर्फ इतना कहा कि मुझे दुख है कि जिन लोगों के खिलाफ हम लड़ रहे थे, उन्हें आज भाजपा ने टिकट दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट वितरण में भाजपा ने दो पुराने और दो नए नेताओं को टिकटें देकर कुरुक्षेत्र जिला में शक्ति संतुलन बनाने की जुगत लड़ाई है।

मजेदार पहलू ये है कि हाल ही में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए जयभगवान शर्मा डीडी और सुभाष सुधा को टिकटें देकर वेलकम किया है।

देर शाम भाजपा आलाकमान ने दिल्ली में सुभाष सुधा को थानेसर और जयभगवान शर्मा डीडी को पिहोवा की टिकट देने पर अंतिम मुहर लगा दी है।

जाहिर है कि भाजपा की पहली लिस्ट में लाडवा-शाहाबाद से पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं को टिकटें दी जा चुकी हैं, लेकिन अगली लिस्ट में भाजपा ने नए भाजपा नेताओं पर भरोसा जताया।

वहीं टिकट की आस में लंबे समय से टकटकी लगाए बैठे नेताओं के चेहरे उतर गए हैं। बता दें कि पिछले कई दिनों में जहां टिकटों को लेकर दिल्ली में मंथन चल रहा था।

वहीं कुरुक्षेत्र में कई दिनों से बाहरी को टिकट मिलने की सुगबुगाहट भाजपा की पुरानी ब्रिगेड तक पहुंच चुकी थी। लिहाजा इसके विरोध में भाजपाइयों की बैठकों का दौर कई दिनों से जारी था।

शनिवार देर शाम तक टिकटों की घोषणा के साथ जहां पुराने भाजपा नेताओं के चेहरे उतर गए। वहीं भाजपा के दो सांसदों के समधियों के हाथ खाली रह गए।

गौरतलब है कि सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक के समधि कृष्ण बजाज और कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी के समधि पूर्व मंत्री बलबीर सैनी को रिलेशन कनेक्शन से टिकट मिलने की उम्मीद थी।

हाल ही में इनेलो की टिकट पर कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ चुके पूर्व मंत्री बलबीर सैनी हाल ही में टिकट की आस लगाकर भाजपा में शामिल हुए थे।

15 वर्षों से क्षेत्र का विकास कर रहे हैं : सुधा

थानेसर से भाजपा प्रत्याशई सुभाष सुधा ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से वह इस क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। भाजपा आलाकमान ने उन्हें धर्मनगरी की सेवा करने को जो अवसर दिया है,इसके लिए वह आभारी हैं।

सुधा ने भविष्य में भी थानेसर के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता पर उन्हें भरोसा है और क्षेत्र की जनता को उन पर।


भाजपा बनाएगी सरकार : डीडी

पिहोवा से भाजपा के प्रत्याशी जयभगवान शर्मा डीडी ने भाजपा आलाकमान का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा ने पिहोवा क्षेत्र की सेवा करने का जो आदेश दिया है, उसका वह सम्मान करते हैं।

वह पिहोवा के विकास और क्षेत्र के मुद्दों को हल कराने के लिए तन-मन-धन से काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव की तरह भाजपा सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed