फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Used abusive language against Jain monks, demanding the arrest of Dadlani

जैन मुनि के खिलाफ अभद्र भाषा, डडलानी की गिरफ्तारी की मांग, फूंका पुतला

Mon, 29 Aug 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Aug 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
Used abusive language against Jain monks, demanding the arrest of Dadlani
Protest - फोटो : Amar ujala
न समाज के लोगों ने जैन मुनि तरुण सागर के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले संगीतकार और आम आदमी पार्टी के नेता विशाल डडलानी और तहसीन पूनावाला के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सेक्टर-27 में धरना प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
विज्ञापन


दिगंबर जैन सोसाइटी के अंतर्गत क्रांतिकारी राष्ट्रसंत मुनिश्री तरुण सागर जी चतुर्मास समिति के प्रधान धर्म बहादुर जैन, महासचिव कैलाश चंद जैन के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस मौके पर कैलाश चंद जैन ने कहा कि जैन धर्म सबसे पुराना धर्म है।
विज्ञापन


दिगंबर जैन संत अपरिग्रह का पालन करते हुए अपने शरीर के वस्त्र तक त्याग कर देते हैं। दिगंबर रहना जैन मुनि का धर्म है। इस प्रकार की अभद्र भाषा से जैन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि विधान सभा में मुनिश्री कोई राजनीतिक एजेंडा या कुछ लेने नहीं बल्कि जनकल्याण के लिए जनप्रतिनिधियों को जगाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कृत्य की निंदा करते हुए जैन समाज को विश्वास दिलाया कि पार्टी जैन समाज के साथ है। पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने कहा कि जैन धर्म क्षमा का धर्म है। लेकिन जैन समाज के संतों पर इस प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जैन ने कहा कि जैन समाज के पांच वकीलों की कमेटी बनाई जाएगी जो आगे की रणनीति बनाएगी।


समाज का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक से मिलकर इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने व गिरफ्तार करने की मांग करेगा। माफी मांगने से किसी का अपराध कम नहीं होता। इस अवसर पर मेयर अरुण सूद, जैन समाज के करुण कुमार जैन, आरपी जैन, रमेश जैन, विनय जैन, आशीष जैन सहित बड़ी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed