{"_id":"6877d972fb7eb027a300c293","slug":"update-in-mid-day-meal-corruption-case-in-haryana-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मिड-डे मील गबन केस में शिक्षा विभाग के निर्देश, CBI जांच में करे सहयोग, जानें क्या था मामला ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मिड-डे मील गबन केस में शिक्षा विभाग के निर्देश, CBI जांच में करे सहयोग, जानें क्या था मामला ?
Wed, 16 Jul 2025 10:25 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 16 Jul 2025 10:25 PM IST
सार
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कथित दाखिला और मिड-डे मील गबन मामले को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम एक्शन में आ गई है। आरोप है कि सरकारी योजनाओं के फंड गबन करने के लिए चार लाख बच्चों का फर्जी नामांकन दिखाया गया था।
विज्ञापन
मिड-डे मील गबन मामला
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
साल 2014 से 2016 के बीच हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कथित दाखिला और मिड-डे मील गबन मामले को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की टीम एक्शन में आ गई है। शिक्षा विभाग की तरफ से संदेह के घेरे में आने वाले, नोटिस प्राप्त करने वाले विभागीय स्टाफ को शिक्षा निदेशालय की तरफ से बाकायदा संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य, हेडमास्टर को पत्र भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
साल 2016 में उजागर हुआ था मामला
सीबीआई की टीम जून 2025 में स्कूलों में होने वाले नामांकन संख्या, ग्रांट रजिस्टर, ट्रेजरी रिकॉर्ड, इंसेंटिव, कैशबुक, वर्दी व स्टेशनरी का ब्योरा जब्त करने के बाद कर्मचारियों को पहचान कर नोटिस कर जांच में शामिल कर रही है। साल 2016 में यह मामला उजागर हुआ था। उस समय स्कूलों में 22 लाख बच्चों का नामांकन दिखाया गया था जबकि कुल संख्या 18 लाख निकली थी।
विज्ञापन
चार लाख बच्चों का दिखाया था फर्जी नामांकन
आरोप है कि सरकारी योजनाओं के फंड गबन करने के लिए चार लाख बच्चों का फर्जी नामांकन दिखाया गया था। 2019 से हाईकोर्ट ने सीबीआई को मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन