फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   upcoming doctor apply unique treatment of cool weather

भावी डॉक्टरों का सर्दी से बचने का अनोखा इलाज

Sun, 11 Jan 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Sun, 11 Jan 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
upcoming doctor apply unique treatment of cool weather

पीजीआई के ब्वॉयज हॉस्टल में कुछ छात्रों ने शुक्रवार आधी रात को जमकर हंगामा किया। पहले हंगामा कर एक कमरे के पंखों की पंखड़ी मोड़ दी और लकड़ी की अलमारी को तोड़ दिया। हंगामे के बाद सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाने को कुछ नहीं मिला तो बेड तोड़ा और बेड़ और टूटी अलमारी को ही जला डाला।

विज्ञापन


बेड और अलमारी के अलाव में सारी रात इन भावी डॉक्टरों ने हाथ सेंके। हैरानी की बात रही कि न तो साथ वाले कमरे में रहने वाले छात्रों को इसकी भनक लगी और न ही प्रबंधन को। मामला चीफ वार्डन के संज्ञान में आया तो उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


एक बार लगा कि दर्दनाक हादसा हो गया।
ब्वॉयज हॉस्टल के कमरा नंबर 222 को देख लग रहा था कि यहां कोई दर्दनाक हादसा हो गया। खुलासा हुआ कि ये हादसा नहीं शरारत है। रात को यहां जमकर तोड़फोड़ की गई और बाद में टूटे बेड और अलमारी में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ वार्डन डॉ. एस. के. धत्तरवाल ने कमरे में रहने वाले छात्रों की जानकारी मांगी है। पीजीआई थाने में भी सूचना दी गई है। डॉ. धत्तरवाल ने बताया कि दोषी पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed