फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Up to 15 people can apply for setting up a sports nursery.

Chandigarh News: खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए 15 तक करें आवेदन

Sat, 02 Mar 2024 08:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
Up to 15 people can apply for setting up a sports nursery.
राज्य सरकार ने बजट में 400 खेल नर्सरी की घोषणा की है
विज्ञापन

चंडीगढ़। खिलाड़ियों की क्षमता निखारने के उद्देश्य से हरियाणा में खेल नर्सरी स्थापित की जा रही हैं। इसी के तहत खेल विभाग ने सरकारी, निजी शिक्षण संस्थानों, पंचायतों व निजी खेल संस्थानों से 2024-25 में खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए आवेदन मांगे हैं। यदि कोई खेल नर्सरी स्थापित करने का इच्छुक है तो वह 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। खेल नर्सरी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में प्रारंभिक रूप से खेलों को बढ़ावा देना और ग्रास रूट स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारना है। हाल ही में हरियाणा सरकार ने अपने बजट में 400 खेल नर्सरी खोलने की घोषणा की है। राज्य में पहले से ही 1100 खेल नर्सरी स्थापित हैं। प्रवक्ता ने बताया कि खेल नर्सरी ओलंपिक, एशियन, व कॉमनवेल्थ खेलों में सम्मिलित खेलों के लिए खोली जाएंगी। इच्छुक आवेदक विभागीय वेबसाइट www.haryanasports.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत कम आयु में ही चिन्हित किए गए राज्य के अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल उपलब्धियां प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed