फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UP Police detained several MLAs including Deputy CM of Punjab

लखीमपुर खीरी कांड: पंजाब के सीएम चन्नी को नहीं मिली अनुमति, डिप्टी सीएम समेत कई विधायक हिरासत में

Mon, 04 Oct 2021 09:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Oct 2021 09:57 PM IST
सार

पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि भाजपा ने जलियांवाला बाग त्रासदी को दोहराया है, जिसके लिए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को कतई माफ नहीं किया जाएगा। इस जुल्म के खिलाफ पंजाब सरकार हर मंच पर आवाज बुलंद करेगी। 

विज्ञापन
UP Police detained several MLAs including Deputy CM of Punjab
डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा को हिरासत में लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी कांड के बाद पंजाब में सियासत गर्मा गई है। पूरे राज्य में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। उधर, यूपी सरकार ने पंजाब से आने वाले सभी नेताओं पर रोक लगा दी है। लखीमपुर के पीड़ितों से मिलने जा रहे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत नहीं दी। उसके बाद सड़क मार्ग से जा रहे उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को कई विधायकों के साथ सहारनपुर के पास उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- लुधियाना: किसान ने फांसी लगा दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- लखीमपुर घटना को बर्दाश्त नहीं कर सका
विज्ञापन


रंधावा के साथ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान और विधायक कुलजीत सिंह नागरा और अन्य विधायक कुलबीर सिंह जीरा, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, परमिंदर सिंह पिंकी, कुलदीप सिंह वैद और अंगद सिंह सैनी को हिरासत में लेकर सरसावा पुलिस थाने में रखा गया है। उपमुख्यमंत्री और विधायक पीड़ित परिवारों से मिलने और मौके की स्थिति का जायजा लेने जाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
इससे पहले सोमवार सुबह चन्नी व डिप्टी सीएम को हवाई मार्ग से लखीमपुर खीरी जाना था। इस संबंध में पंजाब के नागरिक उड्डयन निदेशक ने उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री चन्नी का हेलीकॉप्टर लखीमपुर में उतारने की अनुमति का आग्रह किया। 



पत्र के जवाब में यूपी सरकार के गृह सचिव ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटनाओं को देखते जिले में धारा 144 लगा दी गई है। स्थिति तनावपूर्ण है। ऐसी स्थिति में सीएम के हेलीकॉप्टर को उतारने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उसके बाद रंधावा के नेतृत्व में कई विधायकों ने सड़क मार्ग से लखीमपुर जाने का फैसला किया। जब वे हरियाणा-यूपी बार्डर के रास्ते यूपी में प्रवेश कर रहे थे, तभी यूपी पुलिस ने सहारनपुर के पास सभी नेताओं को रोक लिया। गुस्साए कांग्रेस मंत्री व विधायक वहीं बैठ गए और यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed