वोकेशनल कोर्स: यूपी के कॉलजों ने हरियाणा को पछाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) से मिलने वाले प्रोजेक्ट में यूपी के कॉलेजों ने हरियाणा को मात दे दी। हरियाणा के 14 कॉलेजों में से वोकेशनल कोर्स सिर्फ 1 कॉलेज को मिला, जबकि यूपी के 9 कॉलेजों में से पांच ने बाजी मार ली। इसके अलावा पंजाब समेत देशभर के कुल 59 कॉलेजों को यह कोर्स मिले हैं।
कॉलेजों में बैचलर इन वोकेशनल प्रोग्राम शुरू करने के लिए यूजीसी ने कई माह पहले आवेदन मांगे थे। इसमें देशभर के 396 कॉलेजों ने आवेदन किया था। सभी आवेदनों पर यूजीसी की कमेटी ने विचार किया।
इसके बाद अब उन कॉलेजों की सूची जारी कर दी गई है, जिन्हें वोकेशनल प्रोग्राम के कोर्स दिए गए हैं। देशभर में 59 कॉलेजों को यह कोर्स दिए गए।
यूपी मेंअलीगढ़ समेत 5 कॉलेजों को यह कोर्स दिए गए हैं। हरियाणा इस मामले में पीछे रह गया। यहां मात्र सोनीपत जिले के खरखौदा स्थित कन्या महाविद्यालय को यह कोर्स मिले हैं।
पंजाब के भी 42 कॉलेजों में से 7 और राजस्थान के 3 कॉलेजों में से 2 को यह कोर्स दे दिए गए। साथ ही तमिलनाडु, उड़ीसा, वेस्ट बंगाल आदि प्रदेशों के कॉलेजों को भी यह कोर्स दिए गए हैं।