{"_id":"11e103967fc9a93d6296aaf8e82383a4","slug":"unmarried-woman-married-passport-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को कुंवारी बता विवाहिता ने बनवाया पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को कुंवारी बता विवाहिता ने बनवाया पासपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 09 Aug 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद खुद को कुंवारी बता एक विवाहिता ने अपना पासपोर्ट बनवा लिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उसका अपने ससुराल वालों से विवाद हुआ और ससुराल वालों ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के बाद थाना डुगरी की पुलिस ने पटियाला स्थित अर्बन स्टेट निवासी बलविंदरजीत सिंह आहलुवालिया की शिकायत पर धांधरा रोड स्थित जीके विहार निवासी गुणजीत कौैर के खिलाफ 12 पासपोर्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना डुगरी के एसएचओ इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि आरोपी विवाहिता की शादी बलविंदरजीत सिंह के बेटे के साथ 2004 में हुई थी। 2007 में आरोपी महिला ने अपने परिजनों के पते पर नया पासपोर्ट बनवा लिया।
विज्ञापन
पासपोर्ट फार्म में उसने खुद को अनमैरिड बताया था। पासपोर्ट बनवाने के बाद आरोपी गुणजीत कौर का अपने ससुराल वालों से विवाद हो गया।
इसी दौरान उन्होंने जाली कागजात पेश कर पासपोर्ट बनाने की शिकायत पुलिस के पास कर दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो आरोप सही पाए गए। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।