{"_id":"acfc65044260bc0b54853c5724ee16e3","slug":"university-group-wins-punjab-university-syndicate-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सिंडीकेट चुनाव: यूनिवर्सिटी ग्रुप 9 सीटों पर जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू सिंडीकेट चुनाव: यूनिवर्सिटी ग्रुप 9 सीटों पर जीता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 19 Dec 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) में 2016 सीनेट चुनाव से पहले अंतिम सिंडीकेट के गठन में यूनिवर्सिटी ग्रुप (चतरथ ग्रुप) का दबदबा रहा है। 6 फैकल्टी की 15 सीटों के लिए मतदान हुआ। कई फैकल्टी में आम सहमति से सिंडीकेट सदस्यों का चुनाव कर लिया गया, जबकि कुछ फैकल्टी में कड़ी टक्कर हुई।
विज्ञापन
कंबाइंड फैकल्टी की एक सीट पर टाई रहने के कारण दोबारा से वोटिंग करानी पड़ी। सिंडीकेट चुनाव में यूनिवर्सिटी ग्रुप को 15 में से 9 और अशोक गोयल ग्रुप को 6 सीटें ही मिल सकी। नई सिंडीकेट में सिर्फ एक महिला को सदस्य बनाया गया है। सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन की प्रिंसिपल डा.चरणजीत कौर सोही आर्ट्स फैकल्टी से सिंडीकेट में चुनी गई हैं।
विज्ञापन
सीनेट-सिंडीकेट के चाणक्य नहीं दिखे पहली बार
पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट और सिंडीकेट के चाणक्य माने जाने वाले जीके चतरथ पहली बार सिंडीकेट चुनाव के दौरान नहीं दिखाई दिए। कई सीनेटरों ने स्व.चतरथ को याद किया। सालों तक सिंडीकेट के सदस्य रहे जीके चतरथ की बेटी और पूर्व मेयर अनु चतरथ को सिंडीकेट की जगह डीन लॉ चुना गया है।
विज्ञापन
किस फैकल्टी में कौन जीता
फैकल्टी ऑफ आर्ट्स
डा.अजय रंगा(26 वोट)
डा.चरणजीत कौर सोही(29 वोट)
एचएस लकी(25 वोट)
फैकल्टी ऑफ साइंस
प्रो.अनिल मोंगा(28 वोट)
डा.बीसी जोसन(28 वोट)
डा.आईएस संधू(27 सीट)
फैकल्टी ऑफ लैंग्वेज
प्रो.कौशल मल्होत्रा
प्रो.शैली वालिया
(दोनों सीटों पर निर्विरोध चुना गया)
फैकल्टी ऑफ लॉ
डा.डीपीएस रंधावा
डा.इमैनुअल नाहर
(दोनों सीटों पर सर्वसम्मति से चुनाव किया गया)
फैकल्टी ऑफ कल साइंस
अशोक गोयल
रघुबीर दयाल
(दोनों सीटों पर सर्वसम्मति से चयन हुआ)
कंबाइंड फैकल्टी
प्रो.नवदीप गोयल(43)
डा.एसएस सांगा(40)
हरप्रीत सिंह दुआ(37 वोट)