फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   United Kingdom, International Geeta Mahotsav In London

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव: हाउस ऑफ कॉमन्स के बाद अब हाउस ऑफ लार्ड में भी गीता होगी विराजमान

Sun, 11 Aug 2019 09:23 AM IST
ajay kumar लंदन से राजेश शांडिल्य, अमर उजाला
लंदन से राजेश शांडिल्य, अमर उजाला Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Aug 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
United Kingdom, International Geeta Mahotsav In London
गीता महोत्सव - फोटो : फाइल फोटो

हाउस ऑफ कॉमन्स के बाद अब हाउस ऑफ लार्ड में भी गीता विराजमान होगी। हाउस ऑफ लार्ड के लिये लंदन के लोगन हाल में भारतीय उच्चायुक्त रुचि घनश्याम और ब्रिटिश आल पार्टी पार्लियामेंटरी ग्रुप के चेयरमैन ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा को गीता सौंपी गई। इस अवसर पर ब्रिटिश सांसद व हिंदू कौंसिल यूके ने आश्वासन दिया है कि यूके के हर एयरपोर्ट पर भी गीता विराजमान होगी। 

विज्ञापन


यह घोषणा लंदन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन हुई। उद्योगमंत्री विपुल गोयल ने सुझाव दिया कि दुनिया में जहां भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित होंगे, वहां कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और जीओ गीता संस्था द्वारा गीता के ब्रांड एंबेसडर और गीता प्रचारिणी सभाएं बनाई जाएं तो इसके लिये राज्य सरकार सहयोग करेगी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- हर भारतीय के लिए गौरव का पल, ब्रिटिश संसद में विराजमान होगी गीता, गूंजेंगे पावन श्लोक
विज्ञापन
विज्ञापन


जीओ गीता संस्था के संचालक स्वामी ज्ञानानंद ने एक दिसंबर को दिल्ली के लाल किले पर गीता महोत्सव मनाने के अलावा 2020 का अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कनाडा और नॉर्दन आयरलैंड में बनाने के प्रस्ताव मिलने की जानकारी दी।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के लोगन हाल में चार पक्षों पर प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें भारतीय मूल के यूके तथा दूसरे देशों में बसे भारतीयों के अलावा विदेशियों ने भी खूब रुचि ली। 

लोगन हाल खचाखच भरा 

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन का लोगन हाल खचाखच भरा नजर आया। हिंदू कौंसिल ट्रस्ट यूके के महासचिव अरुण ठाकुर ने बताया कि लोगन हाल में 1200 लोगों के बैठने की क्षमता है। उत्सव के लिये हिंदू कौंसिल ट्रस्ट ने रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। लेकिन सीटें फुल होने के बाद चार दिन पहले ही रजिस्ट्रेशन बंद करना पड़ा। 

यह रहे मौजूद
समारोह में स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी गुरुशरणानंद मथुरा वृंदावन, स्वामी धर्मदेव, गुरु भूपेंद्र सिंह, लंदन के सांसद वीरेंद्र शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेकेट्री राजेश खुल्लर और लंदन की हिंदू काउंसिल के अध्यक्ष उमेश शर्मा, सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा आदि मौजूद थे। उद्योग मंत्री विपुल गोयल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संदेश लेकर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें- अब फ्रांस की मदद से अपनी ताकत और बढाएंगी एयरफोर्स, भारत-फ्रांस ने किया युद्धाभ्यास

मन को शांति देती है गीता- ब्रिटिश सांसद
ब्रिटिश सांसद ने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान कहते हैं कि अपने मन में कोई भी कामना या इच्छा रहती है तो शांति नहीं मिल सकती। हम जो कर्म करते हैं उसके साथ अपेक्षित परिणाम को साथ में देखने लगते हैं। अपनी पसंद के परिणाम की इच्छा हमें दिन प्रति दिन कमजोर करने लगती है। उन्होंने इस आयोजन के लिए भारत सरकार, हरियाणा सरकार, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और मुख्य रुप से यूके के धार्मिक संगठनों का आभार जताया। 

महोत्सव अंतरराष्ट्रीय हो सकता है, पर गीता तो पहले से
संत समाज एवं हिंदू धर्म आचार्य सभा के संयोजक गुजरात से आए स्वामी परमानंद ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव है, पर गीता तो स्वरूप से ही अंतरराष्ट्रीय है। कृष्ण भगवान ने कुरुक्षेत्र में बड़ी क्रांति की है। उन्होंने कहा कि महाभारत के समय तो सिर्फ एक अर्जुन ही तनाव में था, जबकि वर्तमान भौतिकवादी दौर में हर व्यक्ति तनाव की मुद्रा में है। इसे हमें खुद दूर करना होगा और इसे दूर करने में गीता की शरण में आने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed