फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   unique love story, 55 years old widow lady married 22 years old boy at jind

अजब प्रेम की गजब कहानी, पोते-पोतियों वाली का युवक संग प्रेम विवाह

Thu, 01 Sep 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद।
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद। Updated Thu, 01 Sep 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
unique love story, 55 years old widow lady married 22 years old boy at jind
55 साल की एक महिला को 22 साल के एक युवक से प्रेम - फोटो : getty
शायर ठीक ही कहते हैं। प्यार में उम्र की सीमा और जन्म का बंधन मायने नहीं रखता।
विज्ञापन


यही वजह है कि पोते-पोतियों वाली 55 साल की एक महिला को 22 साल के एक युवक से प्रेम हो गया। दोनों घर से भागे, एक मंदिर में शादी कर ली। दोनों एक ही गांव के थे।

शादी के बाद उन्हें जान का खतरा लगा तो कोर्ट पहुंच गए। अदालत ने उनको सेफ हाउस में भेज दिया। एक सप्ताह बाद महिला को पोते-पोतियों की याद आई तो घर जाने के लिए कहने लगी। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया। यह अजब प्रेम कहानी जुलाना के एक गांव में सामने आई है।
विज्ञापन


22 अगस्त को पुलिस महिला सैल में कार्यरत कर्मचारी तब हैरत में पड़ गए जब जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव का 22 वर्षीय युवक 55 वर्षीय महिला को लेकर महिला सैल में पहुंचा। दोनों ने बताया कि उन्होंने मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया है। दोनों एक दूसरे को बहुत चाहते हैं। दोनों एक ही गांव के हैं और उनको परिवार के लोगों से खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को उनकी बात पर विश्वास नहीं

unique love story, 55 years old widow lady married 22 years old boy at jind
marriage
शुरुआत में महिला सैल में तैनात पुलिस कर्मियों को उनकी बात पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब दोनों ने शादी के फोटो दिखाए तो उन्हें विश्वास करना पड़ा। दरअसल, महिला के पति का कई वर्ष पहले निधन हो गया था। इसके बाद वह गांव के ही युवक के संपर्क में आ गई। 22 अगस्त को दोनों ने घर से भागकर प्रेम विवाह रचा लिया। 

पूरा प्रकरण सुनकर पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उनको सेफ हाउस में भेज दिया। लगभग एक सप्ताह तक प्रेमी जोड़ा सेफ हाउस में रहा लेकिन इस बीच महिला को पोते-पोतियों की याद आने लगी। उसने पोते-पोतियों के पास जाने की इच्छा जताई।

महिला के लिखित में देने पर उस घर भेज दिया गया। महिला सैल की इंचार्ज रोशनी देवी ने बताया कि 55 वर्षीय महिला ने 22 वर्षीय युवक के साथ प्रेम विवाह करके सुरक्षा मांगी थी। सेफ हाउस में लगभग एक सप्ताह रहने के बाद दोनों अपने घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed