{"_id":"5c798a1cbdec224b6317c5e5","slug":"union-state-minister-vijay-sampla-reached-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा-शांति की बात करने से पहले अपनी नीयत साफ करे पाकिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा-शांति की बात करने से पहले अपनी नीयत साफ करे पाकिस्तान
Sat, 02 Mar 2019 01:08 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला
केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री विजय सांपला का कहना है कि पाकिस्तान से बातचीत तभी संभव है, जब उसकी नीयत साफ हो। पाकिस्तान जब तक अपने यहां पल रहे आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करके आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाता तब तक शांति की बात बेमानी है। विजय सांपला शुक्रवार को हिसार में भाजपा नेता अशोक गोयल मंगालीवाला के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
भारत और पाक के बीच जंग के हालात बनने के सवाल पर विजय सांपला ने कहा कि हमारी लड़ाई पाकिस्तान के खिलाफ नहीं, बल्कि पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वह कर दिखाया है, जिससे दुनिया में भारत का मान बढ़ा है और उसकी बात को पूरी दुनिया गंभीरता से लेती है।
विज्ञापन
भारतीय पायलट को 48 घंटे के भीतर छोड़ने का फैसला पाकिस्तान सरकार पर भारत के दबाव का ही परिणाम है। विजय सांपला ने देश के लोगों से इस घड़ी में एकजुट होकर सेना और सरकार का साथ देने की अपील की। इससे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री औद्योगिक क्षेत्र स्थित अशोक गोयल मंगालीवाला का उपक्रम देखने भी गए, जहां गोबर का संवर्धन कर उसे उपयोगी बनाया जाता है। इससे गांव गोबर और गंदगी से मुक्त होकर बीमारियों से दूर रहे।
विज्ञापन
विजय सांपला ने अशोक गोयल के स्मार्ट गांव की अवधारणा की सराहना की और कहा कि अच्छी नीयत से किया कार्य सदैव सफल होता है। इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक गोयल मंगालीवाला ने अपने जनसेवा कार्यों का उल्लेख किया और दोहराया कि वह गांवों को स्मार्ट विलेज बनाने के साथ अनेक जन कल्याणकारी कार्यों से जुड़े हैं और हिसार को दुबई की तर्ज पर विकसित करने के सपने के प्रति कटिबद्ध हैं। इस मौके पर विधायक डॉ. कमल गया, मेयर गौतम सरदाना, भाजपा नेता घोलू गुजर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।