{"_id":"5c0aacbfbdec2241427bc11a","slug":"union-minister-harsimrat-kaur-says-another-gift-given-by-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरसिमरत बोलीं, सिखों के लिए वरदान साबित होगी पंज तख्त एक्सप्रेस, केंद्र ने दिया एक और तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरसिमरत बोलीं, सिखों के लिए वरदान साबित होगी पंज तख्त एक्सप्रेस, केंद्र ने दिया एक और तोहफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा है कि सिख श्रद्धालुओं को पांचों तख्तों के दर्शन कराने के लिए ट्रेन का एलान कर केंद्र सरकार ने दूसरा तोहफा दिया है। इससे पहले करतारपुर कॉरीडोर खोल कर तोहफा दिया गया था। हरसिमरत ने कहा कि उनकी कोशिशों के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सिखों की लंबे समय से आ रही मांग को हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन
पंज तख्त एक्सप्रेस 14 जनवरी 2019 से शुरू होगी। यह गाड़ी सिखों के लिए परमात्मा का दूसरा वरदान है। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर करतारपुर कॉरिडोर खुलने के साथ सभी तख्तों की आसान यात्रा की सहूलियत भी प्राप्त हो गई है। खासतौर पर कम समय के लिए भारत आने वाले प्रवासी सिखों की सभी तख्तों की परिक्रमा करने की मुराद पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन
वे पहले ही अपनी रिजर्वेशन करवा सकेंगे। पंज तख्त एक्सप्रेस सफदरगंज स्टेशन दिल्ली से चलेगी। दूसरे दिन हुजूर साहिब नांदेड़, पांचवे दिन पटना साहिब, सातवें दिन आनंदपुर साहिब, फिर अमृतसर होकर नौवें दिन दिल्ली पहुंचेगी। एसी ट्रेन का किराया 15750 रुपये होगा।
विज्ञापन