{"_id":"5cf6a471bdec2207903d6ed7","slug":"union-minister-harsimrat-kaur-badal-takes-over-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर लाइव होकर हरसिमरत कौर ने संभाला पदभार, कहा- 2022 तक किसान का बेटा देगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर लाइव होकर हरसिमरत कौर ने संभाला पदभार, कहा- 2022 तक किसान का बेटा देगा रोजगार
Wed, 05 Jun 2019 12:01 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
हरसिमरत कौर बादल (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बनीं हरसिमरत कौर बादल ने मंगलवार को अपने फेसबुक पेज पर लाइव होकर दिल्ली स्थित खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय में अपना पदभार संभाला। फेसबुक पर लाइव होकर हरसिमरत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि 2022 तक देश के किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाए। इस लक्ष्य को पूरा करना केंद्र सरकार का मुख्य मकसद है।
विज्ञापन
बादल ने कहा कि 2022 तक किसान के बेटे को नौकरी ढूंढने के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पडे़गा बल्कि वह खुद नौकरी देने के लायक हो जाएगा। यह सब तब संभव हो पाएगा जब किसानों को उनकी फसलों की सही प्रोसेसिंग होगी। इसके लिए फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय की ओर से अगले एक वर्ष तक 70 हजार फूड प्रोसेसिंग माइक्रो यूनिट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
अगले पांच साल में पूरे देश में दस लाख यूनिट लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री से फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के लिए एक नई पॉलिसी मंजूर करवाएंगी। बादल ने बताया कि आने वाले समय में ग्राम समृद्धि योजना वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर लाई जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका खास ध्यान देश के ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ होगा और ज्यादा से ज्यादा रोजगार बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री बादल ने कहा कि किसानों के लिए फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय जल्द ही एक योजना लेकर आ रहा है, जिसमें किसान दस लाख तक अपना फूड प्रोसेसिंग में व्यापार शुरू कर सकते हैं और उस पर उनका मंत्रालय आधी छूट देगा।