{"_id":"6463729a56880cf7670d2077","slug":"union-minister-hardeep-puri-rules-out-any-poll-alliance-with-sad-in-2024-lok-sabha-general-elections-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन पर BJP स्पष्ट: हरदीप पुरी बोले- शिअद के पास कुछ नहीं, उनके अच्छे नेता चाहें तो भाजपा में आ सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन पर BJP स्पष्ट: हरदीप पुरी बोले- शिअद के पास कुछ नहीं, उनके अच्छे नेता चाहें तो भाजपा में आ सकते
Tue, 16 May 2023 05:56 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 May 2023 05:56 PM IST
सार
कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी में आयोजित रोजगार मेले के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि शिअद से भाजपा का गठबंधन था। हमें लगता था कि वह पंजाब के हित में काम कर रहे हैं लेकिन जब हमें समझ आने लगा तो उन्होंने खुद ही गठबंधन तोड़ दिया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच गठबंधन की चर्चा की कयासबाजी शुरू हो गई है। जालंधर उपचुनाव के बाद ऐसे खबरें को और बल मिला। मगर अब केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गठबंधन को लेकर भाजपा का रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि शिअद के पास तो कुछ नहीं है, अगर उनके अच्छे नेता भाजपा में आना चाहें तो कमल से जुड़ सकते हैं। शिअद ने पिछले 20-25 वर्षों में गठबंधन के नाम पर कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी में आयोजित रोजगार मेले के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि शिअद से भाजपा का गठबंधन था। हमें लगता था कि वह पंजाब के हित में काम कर रहे हैं लेकिन जब हमें समझ आने लगा तो उन्होंने खुद ही गठबंधन तोड़ दिया। अब अगर गठबंधन की बात करें तो हमारा जवाब यही है कि उनके पास तो कुछ है नहीं... अपने पिछले रिजल्ट देख लें।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले में 71,000 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन लोगों को सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति मिली है। देशभर में 45 स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कपूरथला रेल कोच आयोजित रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने पहुंचे। यहां उन्होंने नवनियुक्त 190 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में रोजगार के अवसर प्रदान करके युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें राष्ट्र के विकास में योगदान करने में सक्षम बनाने के महत्व पर जोर दिया गया। उन्होंने नवनियुक्त लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुनिया देखे कि भारत की अर्थव्यवस्था किस तरह अपने पंखों पर ऊंची उड़ान भरती है।