{"_id":"637d01397b4a8f2ec6572378","slug":"union-minister-hardeep-puri-presiding-job-fair-at-headquarters-of-bsf-western-command-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: 2023 के अंत तक 10 लाख को मिलेगी नौकरी, रोजगार मेले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: 2023 के अंत तक 10 लाख को मिलेगी नौकरी, रोजगार मेले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का दावा
Tue, 22 Nov 2022 10:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 22 Nov 2022 10:35 PM IST
सार
रोजगार मेले की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने नव नियुक्त उम्मीदवारों से राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य का आह्वान किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल लांच किया, जो सरकारी विभागों में सभी नई नियुक्तियों के लिए एक ऑनलाइन ओरियंटेशन कोर्स है।
विज्ञापन
युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटते केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, आवास एवं शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए वर्ष 2023 के अंत तक 38 मंत्रालयों और विभिन्न केंद्रीय विभागों में 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मंगलवार को गृह मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में बीएसएफ पश्चिमी कमान, चंडीगढ़ के मुख्यालय में रोजगार मेले की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न विभागों में तैनात होने वाले 171 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर देश भर के 45 क्षेत्रीय केंद्रों में लगभग 71000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने नव नियुक्त उम्मीदवारों से राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य का आह्वान किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल लांच किया, जो सरकारी विभागों में सभी नई नियुक्तियों के लिए एक ऑनलाइन ओरियंटेशन कोर्स है। इसमें सरकारी सेवकों के लिए आचार संहिता, कार्यस्थल नैतिकता और सत्यनिष्ठा, मानव संसाधन नीतियां और अन्य लाभ और भत्ते शामिल होंगे, जो उन्हें नीतियों के अनुकूल और नई भूमिकाओं में सुचारु रूप से ढालने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के 171 उम्मीदवारों को भारत सरकार के कई विभागों में विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए। बीएसएफ पश्चिमी कमान के अपर महानिदेशक पीवी रामा शास्त्री ने समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि और अन्य गण्यमान्यों का स्वागत करते हुए बॉर्डर की संवेदनशीलता और नगरीय प्रशासन की सहायता में सीमा सुरक्षा बल की भूमिका के बारे में अवगत कराया। इस आयोजन के दौरान हरदीप सिंह पुरी ने केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की ओर से यूपीएससी, एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड आदि भर्ती एजेंसियों के माध्यम से एक मिशन मोड में रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे भर्ती अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई भर्तियां समूह ए, बी और सी स्तर पर 38 मंत्रालयों और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में शामिल होंगी।

लोग कह रहे- दिल्ली लंदन नहीं, बल्कि थाईलैंड स्पा बन गई : पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तिहाड़ जेल में बंद आप सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की मालिश करवाते हुए कथित वीडियो पर निशाना साधा है। मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित बीएसएफ मुख्यालय में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री पुरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कई लोग कह रहे हैं कि दिल्ली लंदन नहीं, बल्कि थाईलैंड स्पा बन गई है।
वहीं, आप नेता कह रहे हैं कि चिकित्सा उपचार पर आपत्ति क्यों जताई जा रही है, लेकिन आज एक नई बात सामने आई है कि वीडियो में जैन की मालिश करने वाले व्यक्ति पर अलग तरह के आरोप लग रहे हैं। वह दुष्कर्म के मामले में तिहाड़ जेल में बंद एक कैदी है। गौर हो कि मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जेल में बंद जैन के अपने जेल सेल में मसाज कराने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में जैन अपने सेल में पैर और सिर की मालिश करवाते, कुछ दस्तावेज पढ़ते और बिस्तर पर लेटकर आगंतुकों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को लेकर दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की आलोचना के बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया था कि रीढ़ की हड्डी में चोट के बाद जैन की फिजियोथैरेपी की जा रही है। वहीं आप पर हमला करते हुए पुरी ने कहा कि कई साल पहले पार्टी के नेताओं में से एक ने कहा था कि हम केवल एक भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का हिस्सा हैं और हमारी चुनावी राजनीति में प्रवेश करने की कोई इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से भारत ने आप को सबसे भ्रष्ट संगठन के रूप में देखा है।
पंजाब में कथित रूप से बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष की ओर से आप पर निशाना साधने के बारे में पूछे जाने पर पुरी ने कहा कि जब लोग कहते हैं कि कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है, तो यह आरोप नहीं बल्कि तथ्य है। इसके अलावा विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को कतर द्वारा कथित तौर पर फीफा विश्व कप में आमंत्रित करने के बारे में पूछे जाने पर पुरी ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उन्हें यकीन है कि भारत इस मसले को उठाएगा।