फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Minister Anurag Thakur started Jan Aashiwad Yatra in Chandigarh 

चंडीगढ़: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुरू की जन आशीर्वाद यात्रा, किसान समर्थकों ने दिखाए काले झंडे

Thu, 19 Aug 2021 11:58 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Aug 2021 11:58 AM IST
सार

भाजपा की तरफ से जन आशीर्वाद यात्रा के तहत देशभर में कार्यक्रम हो रहे हैं। यात्रा का मुख्य उद्देश्य मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने पेश करना है।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur started Jan Aashiwad Yatra in Chandigarh 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंडीगढ़ में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विस चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा देशभर में ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ निकाल रही है। गुरुवार को शहर पहुंचे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल व युवा विकास मंत्री अनुराग ठाकुर ने सेक्टर-28 के हिमाचल भवन से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान किसान समर्थक भी पहुंच गए और काले झंडे दिखाकर यात्रा का विरोध करने लगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस बीच कुछ लोगों ने काला झंडा दिखा रही एक महिला से सरेआम बदसलूकी शुरू कर दी। पीड़ित महिला राजकौर गिल का आरोप है कि बदसलूकी करने वाले भाजपा से जुड़े हैं। राजकौर गिल का कहना है कि वह पुलिस में शिकायत देंगी और कार्रवाई की मांग करेंगी। उधर, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल भवन से शुरू होकर यात्रा सेक्टर-28 में पहुंची ही थी कि किसान समर्थक राजकौर गिल अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गईं और विरोध शुरू कर दिया। इस बीच जब वह काला झंडा दिखा रही थीं तो कुछ लोग उनके पास पहुंचे और नकली किसान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इन लोगों ने राजकौर को चारों तरफ से घेर लिया था। इसी बीच एक युवक पीछे से राजकौर के हाथ से काले झंडे को खींचने की कोशिश करने लगा। एक बार तो वह गिरने से बचीं। युवक बार-बार उनके हाथ से झंडा छीनने की कोशिश कर रहा था।   

इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। राजकौर का कहना है कि वहां मौजूद भाजपा नेताओं ने भी उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वे इस मामले की शिकायत पुलिस को देंगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगी। उनका कहना है कि वे शुरुआत से ही किसान आंदोलन से जुड़ी हैं। वह 18 साल से गिद्दा सिखा रही हैं। किसान आंदोलन के समर्थन पर उनके खिलाफ दो मामले चंडीगढ़ और एक मामला पंचकूला में दर्ज है। 

अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत, भेंट की तलवार  
जन आशीर्वाद यात्रा सुबह 10 बजे सेक्टर-28 के हिमाचल भवन से शुरू होकर परवाणू, धर्मपुर, सोलन, सर्किट हाउस सोलन, शोघी, कंडाघाट से होते हुए पीटरहॉफ शिमला पहुंचकर शाम करीब 5 बजे समाप्त हुई। देश 19 राज्यों के करीब 265 जिलों में यह यात्रा निकल रही है। कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त करने के बाद पहली बार शहर पहुंचने पर अनुराग ठाकुर का चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया तथा जन आशीर्वाद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। 

सूद ने कहा कि अनुराग ठाकुर सांसद भले ही हिमाचल से हैं, लेकिन चंडीगढ़ से उनका गहरा नाता है तथा चंडीगढ़ के कार्यकर्ता उन्हें अपना साथी मानते हैं। इस अवसर पर अरुण सूद के अलावा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, जिला व मंडलों से आए कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया।


भाजपा में हर महिला का सम्मान किया जाता है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं। कुछ लोग किसान समर्थकों के भेष में अपना एजेंडा चला रहे हैं लेकिन जनता को सब पता है। पहले भी शहरवासियों ने देखा है कि ये कौन लोग हैं, जो किसानों के नाम पर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। -रामबीर भट्टी, प्रदेश महामंत्री भाजपा 

भाजपा गुंडागर्दी पर उतर आई है। महिला के साथ जिस तरह से व्यवहार किया गया, वह निंदनीय है। इस मामले की सूचना संयुक्त किसान मोर्चा को दे दी गई है। यदि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो सख्त कदम उठाया जाएगा।  -किरपाल सिंह, प्रधान, नौजवान किसान एकता, चंडीगढ़   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed