फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Home Minister Amit Shah's rally in Jind on August 16

बीरेंद्र सिंह बोले- मोदी-शाह की जोड़ी राम-लक्ष्मण जैसी, नड्डा भरत, हम वानर सेना

Wed, 31 Jul 2019 10:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 Jul 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah's rally in Jind on August 16
केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को जींद के एकलव्य स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे। रैली का आयोजन पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह द्वारा किया जा रहा है। इसके चलते बीरेंद्र सिंह ने बुधवार को जींद में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी राम-लक्ष्मण जैसी है। 

विज्ञापन


वहीं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शरीफ आदमी हैं भरत जैसे। हमारा नाम वानर सेना में है। उन्होंने कहा कि हो सकता है रामायण का कोई नया संस्करण निकले। इस दौरान बीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह तय है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन अपने साथियों के लिए जोर लगाएंगे।
विज्ञापन


तीन तलाक बिल पर उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी लोग सरकार व प्रधानमंत्री से नाराज हैं लेकिन समाज को बदलना है। उन्होंने कहा कि जब हिंदू कोड बिल आया तब भी लोगों ने विरोध किया था। इस बिल में लड़कियों को पिता की संपत्ति में अधिकार देने का प्रावधान किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस प्रकार देश में सती प्रथा के खिलाफ राजाराम मोहन राय ने लड़ाई लड़ी और कुप्रथा समाप्त हुई, उसी प्रकार समय के अनुसार बदलाव होने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की स्थिति सुधारने के लिए बहुत काम हुआ है। चार लाख फर्जी कंपनियां बंद की गई हैं। एक-एक कमरे में 100 कंपनियां चलती थीं। 

जवाहर सैनी को रैली की कमान

बीरेंद्र सिंह ने इस दौरान भाजपा के प्रदेश सचिव व वन विकास निगम के चेयरमैन जवाहर सैनी को रैली की कमान दी है। उन्होंने कहा कि संसद का सत्र एक सप्ताह बढ़ने के कारण वे समय नहीं दे पाएंगे। ऐसे में जवाहर सैनी रैली की तैयारियों को संभालेंगे। 

मैंने तगड़ा आदमी ढूंढ लिया
इस दौरान बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वैसे तो म्हारी पार्टी तगड़े लोगों की पार्टी है लेकिन उनके साथ तगड़े (आर्थिक रूप से मजबूत) लोग नहीं थे। ऐसे में उन्होंने समुद्र लाठर को ढूंढ लिया है। 

जुलाना से तीन दर्जन उम्मीदवार
समुद्र लाठर का जिक्र करते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जुलाना विधानसभा क्षेत्र से तीन दर्जन लोग उम्मीदवार बनने की लाइन में होंगे। उन्होंने कहा कि अच्छा है जितने उम्मीदवार अधिक होंगे, रैली में उतनी ही भीड़ अधिक होगी। 

राज का विरोध करते हैं मारू गांव
कार्यकर्ता मीटिंग में बीरेंद्र सिंह ने धरोदी में चल रहे धरने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मारू (बरानी) गांव हमेशा ही सत्ता के खिलाफ रहे हैं। ऐसे में धरोदी और आसपास के गांवों को तर कर देंगे। ताकि वे भी भाजपा के साथ आ जाएं।

विरोधियों को टोक लिया, तैयार हैं
बीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया वे रैली के बहाने दूसरे राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों को जरूर टोकें। वे भाजपा में आने को तैयार है लेकिन आ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो तो पूरी ही भाजपा में आ चुकी है। कांग्रेस और जेजेपी के लोग भी तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed