फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Finance Minister Nirmala Sitharaman attend meeting in BJP office with businessmen in Chandigarh

चंडीगढ़ में वित्त मंत्री सीतारमण, निशाने पर कांग्रेस: कहा- 14 राज्यों में एक भी सीट नहीं, फिर भी जश्न मना रहे

Sun, 14 Jul 2024 08:40 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 14 Jul 2024 08:40 PM IST
सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज चंडीगढ़ आई हैं। वह सेक्टर-33 के भाजपा कार्यालय में चंडीगढ़ भाजपा की कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के लिए शहर पहुंची हैं। वहीं, वित्त मंत्री शहर के व्यापारियों व उद्योगपतियों के साथ भी बैठक करेंगी।

विज्ञापन
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman attend meeting in BJP office with businessmen in Chandigarh
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची। उन्होंने पार्टी नेताओं की बातों को सुना और सभी को संबोधित भी किया। वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 14 राज्यों में एक भी सीट नहीं आई है। फिर भी वो जश्न ऐसे मना रहे हैं, जैसे चुनाव जीत लिया हो।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस को तीसरी सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा है। कुल 13 इंडी गठबंधन दल केवल 232 सीटें जीत पाए, जबकि भाजपा ने अपने दम पर 242 सीटें जीतीं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 लोकसभा चुनावों में, जो 1984 से 2024 तक है, कांग्रेस 250 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई लेकिन उन्हें बनावटी आत्मविश्वास है। सीतारमण ने कहा कि विपक्ष ने यह चुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं लड़ा। विपक्ष ने कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया और फर्जी नैरेटिव बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा को तथ्यों और आंकड़ों के साथ इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर कांग्रेस या उसके समर्थक सुप्रीम कोर्ट गए, लेकिन फैसला भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के पक्ष में आया। राहुल गांधी ने आरएसएस को गाली दी, उन्हें कोर्ट में माफी मांगनी पड़ी। कांग्रेस ने कहा कि राफेल डील में भ्रष्टाचार हुआ है, उन्हें फिर से कोर्ट में माफी मांगनी पड़ी। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पंजाब और चंडीगढ़ भाजपा के संगठन मंत्री एम श्रीनिवासुलु, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व सांसद किरण खेर, प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री अमित जिंदल, डॉ हुकम चंद, कमला शर्मा, अरुण सूद के अलावा सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलाध्यक्ष व महामंत्री, पार्षद-मनोनीत पार्षद और सभी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए।

देश सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा
वित्त मंत्री ने कहा कि आपातकाल के दौरान जो हुआ, उसे याद करने के लिए संविधान हत्या दिवस की अधिसूचना जारी की गई है। हर विपक्षी नेता को जेल भेजा गया। 1975 में ही संविधान में समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता शब्द जोड़े गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में भारत में बम विस्फोटों के विपरीत, देश सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है। चाहे सौर ऊर्जा हो या कृत्रिम बुद्धिमत्ता, दोनों क्षेत्रों में अच्छी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि देश में उत्तरदायी सरकार है जो अन्य क्षेत्रों में भी अच्छा काम कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि न केवल भारत में, बल्कि देश वैश्विक स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन ने कहा कि पार्टी तीसरे कार्यकाल में और अधिक ऊंचाइयों को छूने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed