{"_id":"669fad6e8c7e42df070160e2","slug":"union-budget-2024-chandigarh-mp-manish-tiwari-said-only-the-dog-tail-wags-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"budget 2024: कुत्ते की पूंछ ही हिलती है... चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने बजट पर ये क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
budget 2024: कुत्ते की पूंछ ही हिलती है... चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने बजट पर ये क्या कहा
Tue, 23 Jul 2024 06:47 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:47 PM IST
सार
केंद्रीय बजट 2024-25 को लेकर चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने इस बजट को जनता के हित में न होना बताया है।
विज्ञापन
केंद्रीय बजट 2024-25, मनीष तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश किया। बजट को लेकर सभी दलों के नेता अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सत्ता पक्ष के नेता इसे बेहतर बजट बता रहे हैं तो वहीं विपक्ष के नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं। चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बजट को लेकर कटाक्ष किया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय बजट 2024-25 पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। तिवारी ने कहा कि एक कहावत है कुत्ते की पूंछ ही हिलती है। इस बार का केंद्रीय बजट कुछ ऐसा ही है। इस बजट में केंद्र सरकार के गठबंधन की मजबूरी साफ झलक रही है।
विज्ञापन
#WATCH | On Union budget 2024-25, Congress MP Manish Tewari says, "There is a proverb - 'The tail wags he dog'. That is the political message of this Budget. Coalition compulsion written all over this Budget." pic.twitter.com/Q39k0pC1rL
— ANI (@ANI) July 23, 2024
विज्ञापन
तिवारी ने कहा कि इस बार का बजट गठबंधन के दबाव में बनाया गया है। इसमें स्पष्टता और दूरदर्शित का अभाव साफ झलक रहा है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल राजनीतिक मजबूरियों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। इस बजट में देश के आर्थिक विकास और जनता की भलाई कहीं भी नहीं है।