फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Budget 2021: Micro, Small and Medium Enterprises will get benefit from Union budget 2021

Budget 2021: पंजाब में अब मजबूत होगी लघु, कुटीर एवं मध्यम उद्योग की रीढ़, राज्य में 15 लाख इकाइयां हैं संचालित

Tue, 02 Feb 2021 01:27 AM IST
ajay kumar अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Feb 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Union Budget 2021: Micro, Small and Medium Enterprises will get benefit from Union budget 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social Media

केंद्रीय बजट 2021 में ऑडिट टर्नओवर की सीमा पांच करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ करने से पंजाब के एमएसएमई (लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम) उद्योग की रीढ़ मजबूत होगी। 2.5 लाख पंजीकृत इकाइयों को सीधे लाभ होने के साथ ही अब सूबे में ऐसी इकाइयों के पंजीकरण की संख्या में भी तेजी से इजाफा होगा। उद्यमी सीधे तौर पर सरकार के इस फैसले से टैक्स में लाभान्वित होगा।

विज्ञापन


पंजाब के जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, बटाला, खन्ना, फरीदकोट, राजपुरा, मोहाली, मंडी गोबिंदगढ़, रोपड़, फिरोजपुर, संगरूर, मालेरकोटला और मोगा प्रमुख वित्तीय और औद्योगिक शहरों में शुमार हैं। इन औद्योगिक शहरों में वर्तमान में 15 लाख एमएसएमई इकाइयां संचालित हो रही हैं, जिनमें मात्र 2.5 लाख ही पंजीकृत हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय बजट में ऑडिट टर्नओवर की सीमा को पांच करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किए जाने का सीधा लाभ इन इकाइयों को मिलेगा। साथ ही लाखों की संख्या में बिना पंजीकरण के संचालित होने वाली इकाइयां भी इस लाभ को लेने के लिए पंजीकरण कराने के लिए सक्रिय हो जाएंगी। सूबे की माइक्रो स्मॉल इंडस्ट्री को भी सीधे तौर पर फायदा होगा और उनकी संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। जिससे रोजगार के भी हजारों अवसर पैदा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगा फायदा

उद्यमियों पर फर्म के ऑडिट का दबाव हुआ करता था, अब वह नहीं रहेगा। अब उद्यमी अपने निजी चार्टेड अकाउंटेंट से ही ऑडिट कराके विभाग में जमा कर सकेंगे। इसके साथ ही आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए 13 प्रतिशत बजट का अलग से प्रावधान किया गया है। इससे भी एमएसएमई इकाइयों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।

स्वागत योग्य कदम है। उद्यमियों को व्यक्तिगत तौर पर तो फायदा नहीं होगा लेकिन आर्थिक रूप से उद्यमी मजबूत जरूर होंगे। साथ ही अब सूबे में एमएसएमई पंजीकरण की संख्या में बड़ी वृद्धि होगी। - नवीन मगलानी, उद्यमी, मोहाली (पंजाब)।

 

बजट बहुत बढ़िया है। यही कारण है कि सेंसेक्स में 2000 से अधिक की वृद्धि हुई है। भले ही सरकार ने टैक्स में कोई राहत नहीं दी है लेकिन ओवरऑल सरकार ने उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। - करन गिल्होत्रा, अध्यक्ष, पीएचडी चैंबर, पंजाब राज्य।

केंद्र के इस फैसले से पंजाब के माइक्रो एंड स्मॉल उद्योग में बड़ा बदलाव आएगा। सूबे में अब ऐसी इकाइयों की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। हेल्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर में भी बड़े निवेश के कारण सीधे तौर पर उद्यमी लाभान्वित हुए हैं। - प्रो. सतीश वर्मा, अर्थशास्त्री, पंजाब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed