फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   union budget 2019 beneficial for traders and shopkeepers

बजट 2019: ट्रेडर्स को मिली बड़ी राहत, दुकानदार बोले- लोन लेना अब और आसान, मुनाफा होगा

Sat, 06 Jul 2019 12:19 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 06 Jul 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
union budget 2019 beneficial for traders and shopkeepers
फाइल फोटो
चंडीगढ़ के दुकानदारों ने पेंशन को लेकर राहत महसूस की है। काफी समय से उनकी मांग थी कि वह अर्थव्यवस्था के स्तंभ हैं, उनको भी सरकार की ओर से पेंशन दी जानी चाहिए। अब जब केंद्र की ओर से यह स्कीम पेश की गई तो व्यापारियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन


बेशक, पेट्रोल और डीजल में लगाया गया एक रुपये का सेंध व्यापारियों को नागवार गुजरा, लेकिन कुल मिलाकर व्यापारियों को केंद्र सरकार का दूरगामी विजन शानदार लगा। लेबर कानून में बदलाव, स्टार्टअप योजना के तहत नए टीवी चैनल और फंडिंग के लिए मदद, मुद्रा लोन बढ़ाने, पांच लाख तक की आय पर टैक्स में छूट से व्यवसाय में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


वहीं, आधार कार्ड को पैन कार्ड का विकल्प बनाने से भी अब कई समस्याओं का हल होगा। हालांकि, उम्मीद थी कि बजट में व्यापारियों के लिए कुछ अन्य छूट भी मिलेंगी, लेकिन यह बजट भी काफी संतुलित है। छोटे व्यापारियों के लिए कर्जा माफी का प्रावधान लाया जा रहा है, वह भी काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोन लेना होगा आसान  
इस बजट से कुछ हद तक तो राहत है। दुकानदारी में तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पहले लोन में काफी दिक्कत होती थी। बैंक में कई बार चक्कर काटने पड़ते थे, हर तरह के अलग-अलग कागजात जमा करने होते थे। इसमें काफी समय भी लगता था, लेकिन अब लगता है कि लोन लेना पहले से आसान होगा।  
- अनिल शर्मा, शर्मा बुक डिपो सेक्टर-19

हर बार बढ़ती है मंहगाई
लगातार दूसरी बार बीजेपी की सरकार बनने से महंगाई में गिरावट आने की उम्मीद थी। इसके लिए पिछले कई दिनों से बजट पेश होने का इंतजार किया जा रहा था। शुक्रवार को पेश हुए बजट में पेट्रोल, डीजल का रेट एक रुपये बढ़ा दिया गया है। अब ट्रांस्पोर्ट में मंहगाई बढ़ेगी, जिससे दूसरे राज्यों से कपड़े का व्यापार करना महंगा हो जाएगा।
- नरेंद्र सिंह, प्रेसिडेंट, सेक्टर-19 सदर बाजार

3 हजार रुपये पेंशन से मिलेगी राहत
सरकार मध्यम वर्ग के दुकानदारों के लिए अपने बजट में अच्छी स्कीम लेकर आई है। इसमें तीन हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी। यह काफी अच्छी बात है। इससे कई दुकानदारों को राहत मिलेगी, लेकिन इसका फायदा कैसे लेना है, अभी इसकी जानकारी नहीं है। यदि वाकई में इसका फायदा मिलता है तो बड़ी राहत होगी।
- सुशील गर्ग, सदर बाजार

कुछ राहत मिल सकती है
सरकार इस बार बजट काफी अच्छा लेकर आई है। सुबह से ही बजट के बारे में जानकारियां हासिल कर रहा हूं। कई सारी ऐसी स्कीम हैं जोकि छोटे दुकानदारों को काफी फायदा मिलेगा। चाहे वह पेंशन हो या फिर 59 मिनट में लोन लेेने की बात। इस बजट से काफी राहत मिलने वाली है। -जगमोहन, सेक्टर-19 सदर बाजार

पेट्रोल का रेट न बढ़ता तो अच्छा होता
कपड़ा व्यापारियों का महंगाई से बुरा हाल है। पेट्रोल और डीजल का रेट भी बढ़ गया है। इससे दुकानदारों पर महंगाई का काफी बोझ बढ़ेगा। सरकार साल दर साल मंहगाई बढ़ाई जा रही है, लेकिन इसे रोकने के लिए कोई खास कदम नहीं उठाया जा रहा है।
-रवि कुमार, सेक्टर-19
 
बजट समझ से परे
इस बार का बजट कुछ खास नहीं रहा। उम्मीद थी कि दुकानदारों को बड़ी राहत मिलेगी। 3 हजार रुपये की स्कीम तो सरकार लेकर आ गई है, लेकिन कुछ ही दुकानदार होंगे, जिन्हें इस स्कीम का फायदा मिलेगा। इस बार का बजट समझ से परे हैं।
-हरपाल सिंह, सेक्टर-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed