{"_id":"5df5c4968ebc3e87dd3c7f54","slug":"unemployed-teachers-will-protest-infront-of-six-cabinet-ministers-s-residence-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः बेरोजगार अध्यापक आज छह कैबिनेट मंत्रियों के घेरेंगे आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः बेरोजगार अध्यापक आज छह कैबिनेट मंत्रियों के घेरेंगे आवास
Sun, 15 Dec 2019 11:39 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेट पास बेरोजगार अध्यापकों ने रविवार को पंजाब के शिक्षा मंत्री के आवास के घेराव के अपने कार्यक्रम में फेरबदल करते हुए प्रदेश के छह कैबिनेट मंत्रियों के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने और उन्हें ज्ञापन सौंपने का एलान किया है।
विज्ञापन
रविवार को बेरोजगार अध्यापक कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के सलाबतपुरा बठिंडा, मनप्रीत सिंह बादल के बठिंडा, ब्रह्म मोहिंदरा के पटियाला, राणा गुरमीत सिंह सोढी के फिरोजपुर, रजिया सुल्ताना के मालेर कोटला और चरणजीत सिंह चन्नी के चमकौर साहिब स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे और उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
बेरोजगार अध्यापकों ने डीपीआई (एलीमेंट्री) इंदरजीत सिंह, डिप्टी कमिश्नर संगरूर और एसडीएम संगरूर के साथ बैठक के बाद रविवार के कार्यक्रम में बदलाव किया। बेरोजगार अध्यापकों के नेता सुखविंदर सिंह ढिलवां और दीपक कंबोज ने बताया कि 18 दिसंबर की कैबिनेट बैठक में अगर उनकी मांगों पर फैसला नहीं लिया गया तो 25 दिसंबर को बेरोजगार अध्यापक शिक्षा मंत्री की कोठी का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के कुलदीप सिंह, सुखजिंदर सिंह, एसएसए अध्यापक यूनियन के हरप्रीत सिंह, किरती किसान यूनियन के हरप्रीत सिंह, पंजाब स्टूडेंट यूनियन के सुखदीप हथन, नौजवान भारत सभा के रुपिंदर चौंदा, पंजाब रेडिकल स्टूडेंट्स यूनियन के मनदीप नमोल व अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।