{"_id":"ebc8b04cb985d8385ad1420ddd6822e8","slug":"under-pases-industrial-area-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल ही गए इंडस्ट्रियल एरिया को अंडर पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल ही गए इंडस्ट्रियल एरिया को अंडर पास
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Dec 2013 02:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योगपतियों की मांग पर फेज-1 और फेज-2 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए अंडर पास बनाया जाएगा। यह आश्वासन चंडीगढ़ प्रशासन ने उद्योगपतियों को दिया।
यूटी सचिवालय में गृह और इंडस्ट्री सचिव अनिल कुमार की अध्यक्षता में सिंगल विंडो कमेटी की बैठक के दौरान उद्योगपतियों ने प्रशासन के समक्ष यह मांग उठाई कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 के बीच ऐसी कनेक्टिविटी होनी चाहिए, जिससे लोगों को दिक्कत न आए।
अभी लोगों को ट्रिब्यून चौक की तरफ से यहां आना पड़ता है। वहां पर ट्रैफिक इतना होता है कि लोगों के साथ उद्योगपतियों को भी दिक्कत होती है।
ऐसे में यदि दोनों फेज के बीच अंडरपास बन जाता है, तो कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी और लोग आसानी से बिना ट्रैफिक जाम में फंसे आ सकेंगे।
अनिल कुमार ने बैठक में मौजूद चीफ आर्किटेक्ट सुमित कौर को अंडरपास बनाने की फिजिबिलिटी को देखने के लिए कहा। उद्योगपति लंबे समय से अंडरपास बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने उद्योगपतियों की समस्याओं के निदान के लिए सिंगल विंडो कमेटी का गठन किया है। कमेटी में इंजीनियरिंग, आबकारी एवं कराधान, पुलिस, आर्किटेक्ट विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
इसका उद्देश्य है कि बैठक में उद्योगपतियों की विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का समाधान हो सके। हालांकि कमेटी का गठन डायरेक्टर इंडस्ट्रीज महावीर कौशिक की अध्यक्षता में किया गया है, लेकिन बुधवार को बैठक गृह और इंडस्ट्रीज सचिव ने ली।
बैठक में मौजूद उद्योगपतियों ने इंडस्ट्रियल एरिया में स्ट्रीट लाइटें न जलने का मुद्दा भी उठाया और यह भी कहा कि वहां सड़कों की हालत बेहद खराब है।
इसे ठीक करने के लिए भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने हल्लोमाजरा चौक पर स्लिप रोड बनाने की मांग भी उठाई।
इसके लिए भी इंजीनियरिंग विभाग को निर्देश दे दिए गए। बैठक में प्रशासन ने उद्योगपतियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इंडस्ट्रियल पॉलिसी को तैयार कर लिया जाएगा।