फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   uncle and niece died in accident

ट्रक ने चाचा-भतीजा को कुचला, मौके पर मौत

Thu, 26 Feb 2015 06:04 PM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
uncle and niece died in accident

आईटीआई चौक के पास बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई, जिससे आधे घंटे तक जाम की स्थिति रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


गांव बासौडी, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश निवासी बब्लू (25) पुत्र भिखारीलाल अपने भतीजे संदीप (11) पुत्र मुकेश निवासी कैलाश कॉलोनी, सोनीपत को लेकर बुधवार दोपहर साइकिल पर घर से घूमने निकला था। जब वह आईटीआई चौक के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उनको चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे में साइकिल सवार दोनों चाचा-भतीजा की मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना की थाना सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने ट्रक के क्लीनर को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। घटना के समय वह ट्रक  में सो रहा था। उसने बताया कि क्या हुआ है, उसे कुछ नहीं पता।

रोजगार की तलाश में आया था युवक

uncle and niece died in accident

बब्लू का भाई मुकेश परिवार के साथ कैलाश कॉलोनी, सोनीपत में रहता है। बब्लू यहां करीब चार-पांच दिन पहले ही गांव से रोजगार की तलाश में सोनीपत अपने भाई मुकेश पास आया था। बब्लू ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वह एक बेटे का पिता भी था।
 
चौथी कक्षा में पढ़ता था किशोर
कैलाश कॉलोनी निवासी संदीप अपने बहन-भाइयों में सबसे छोटा था। वह शहर के शादीपुर क्षेत्र स्थित जनता स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। पिता मुकेश आईटीआई चौक  के पास रेहड़ी लगाकर चाऊमीन बेचने का काम करता है।

करीब आधे घंटे तक लगा रहा जाम
आईटीआई चौक पर हुए दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजा की मौत के बाद चालक सड़क के बीच ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। जिससे आईटीआई चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आईटीआई चौक के पास करीब आधे घंटे तक जाम लग गया। जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस द्वारा कार्रवाई करने के बाद शवों को सड़क से उठाया गया। जिसके बाद जाम खुलने से वाहन चालकों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed