ट्रक ने चाचा-भतीजा को कुचला, मौके पर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई चौक के पास बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई, जिससे आधे घंटे तक जाम की स्थिति रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
गांव बासौडी, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश निवासी बब्लू (25) पुत्र भिखारीलाल अपने भतीजे संदीप (11) पुत्र मुकेश निवासी कैलाश कॉलोनी, सोनीपत को लेकर बुधवार दोपहर साइकिल पर घर से घूमने निकला था। जब वह आईटीआई चौक के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उनको चपेट में ले लिया।
हादसे में साइकिल सवार दोनों चाचा-भतीजा की मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना की थाना सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
इससे पहले पुलिस ने ट्रक के क्लीनर को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। घटना के समय वह ट्रक में सो रहा था। उसने बताया कि क्या हुआ है, उसे कुछ नहीं पता।
रोजगार की तलाश में आया था युवक
बब्लू का भाई मुकेश परिवार के साथ कैलाश कॉलोनी, सोनीपत में रहता है। बब्लू यहां करीब चार-पांच दिन पहले ही गांव से रोजगार की तलाश में सोनीपत अपने भाई मुकेश पास आया था। बब्लू ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वह एक बेटे का पिता भी था।
चौथी कक्षा में पढ़ता था किशोर
कैलाश कॉलोनी निवासी संदीप अपने बहन-भाइयों में सबसे छोटा था। वह शहर के शादीपुर क्षेत्र स्थित जनता स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। पिता मुकेश आईटीआई चौक के पास रेहड़ी लगाकर चाऊमीन बेचने का काम करता है।
करीब आधे घंटे तक लगा रहा जाम
आईटीआई चौक पर हुए दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजा की मौत के बाद चालक सड़क के बीच ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। जिससे आईटीआई चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आईटीआई चौक के पास करीब आधे घंटे तक जाम लग गया। जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस द्वारा कार्रवाई करने के बाद शवों को सड़क से उठाया गया। जिसके बाद जाम खुलने से वाहन चालकों ने राहत महसूस की।