{"_id":"3dd490489512163c8707d3d491f7fcc7","slug":"unattended-bag-on-jammu-katra-counter-of-bus-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कटरा काउंटर पर लावारिस बैग, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कटरा काउंटर पर लावारिस बैग, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 23 Jul 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-43 के बस स्टैंड के जम्मू-कटरा काउंटर के पास लावारिस बैग मिलने से मंगलवार शाम पांच बजे हड़कंप मंच गया। यात्रियों ने ने संदिग्ध बैग होने की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही बम डिस्पोजल टीम, आपरेशन सेल और सेक्टर-43 की पुलिस चौकी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आते ही काउंटर के आसपास की जगह को खाली करवा कर रस्सी से बांध दी।
विज्ञापन
उसके बाद बम डिस्पोजल टीम ने और डॉग स्क्वायड ने लावारिस बैग को चेक किया। बैग की जांच के दौरान कुछ संदिग्ध सामान नहीं मिला।
बैग में कपड़े समेत अन्य सामान था। बम डिस्पोजल टीम ने लावारिस बैग को सेक्टर 43 बस स्टैंड चौकी इंचार्ज शेर सिंह के हवाले कर दिया।
इंचार्ज शेर सिंह ने बताया कि लावारिस बैग मिलने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस बैग मालिक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन