अमृतसर पहुंचे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार भारत की यात्रा पर आए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने बुधवार को अमृतसर स्थित विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उन्हें एक सिरोपा भी प्रदान किया गया। एंटोनियो गुटेरस ने स्वर्ण मंदिर के कम्युनिटी किचेन में खाना बनाने की विधि को देखा और लंगर में भी भाग लिया। गुटेरस ने विजिटर बुक में अपने विचार साझा किए।
इस दौरान एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने उनका स्वागत किया। गुटेरस भारतीय वायुसेना के विमान से अमृतसर स्थित गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे। पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल और मुख्य सचिव करन अवतार सिंह ने उन्हें एयरपोर्ट से रिसीव किया।