{"_id":"6246cb17bced031cf02cba14","slug":"un-reserved-mail-express-will-run-on-kalka-to-shimla-track-from-april-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनहरा मौका: अगर बना रहे शिमला घूमने का प्लान तो यह खबर पढ़ लें, चलने वाली है स्पेशल ट्रेन, 103 सुरंगों से गुजरेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनहरा मौका: अगर बना रहे शिमला घूमने का प्लान तो यह खबर पढ़ लें, चलने वाली है स्पेशल ट्रेन, 103 सुरंगों से गुजरेगी
Fri, 01 Apr 2022 03:26 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कालका (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालका (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 Apr 2022 03:26 PM IST
सार
वर्ष 2008 में यूनेस्को हैरिटेज साइट घोषित कालका-शिमला रेलमार्ग पर 97 किलोमीटर की यात्रा के दौरान 103 सुरंग हैं। 1927 में निर्मित इस मार्ग पर जब टॉय ट्रेन इन सुरंगों से होकर पहाड़ों के बीच से गुजरती है।
विज्ञापन
कालका-शिमला रेलमार्ग
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलमार्ग के रोमांचक सफर का आनंद उठाने वाले सैलानियों के लिए रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। इसमें कालका-शिमला अन रिजर्वड मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 10 अप्रैल से 30 जून तक कालका-शिमला मार्ग पर दौड़ेगी और इसमें सात कोच होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि गर्मियों में भारी संख्या में सैलानी शिमला जाते हैं। उनका यह रोमांचकारी सफर कालका रेलवे स्टेशन से शुरू होता है। देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी सैलानी कालका-शिमला टॉय ट्रेन के सफर का आनंद उठाने यहां पहुंचते हैं। ऐसे में जब घुमावदार पहाड़ों के बीच से टॉय ट्रेन गुजरती है तो नजारा देखने लायक होता है।
विज्ञापन
एक बजकर पांच मिनट पर चलेगी ट्रेन
रेलवे विभाग के मुताबिक ट्रेन संख्या 04543 कालका-शिमला अन रिजर्वड मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रोजाना चलेगी। यह ट्रेन सैलानियों को लेकर कालका से एक बजकर पांच मिनट पर चलेगी और साढे़ सात बजे शिमला पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04544 सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर शिमला से कालका के लिए रवाना होगी और दोपहर तीन बजकर 50 मिनट पर कालका पहुंचेगी।
विज्ञापन
देश-विदेश से कालका रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले सैलानियों के लिए सात कोच वाली कालका-शिमला अन रिजर्वड मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को चलाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस ट्रेन का संचालन 10 अप्रैल से 30 जून तक होगा। -गोकुल सिंह, रेलवे स्टेशन अधीक्षक।
103 सुरंगों के बीच से सफर
वर्ष 2008 में यूनेस्को हैरिटेज साइट घोषित कालका-शिमला रेलमार्ग पर 97 किलोमीटर की यात्रा के दौरान 103 सुरंग हैं। 1927 में निर्मित इस मार्ग पर जब टॉय ट्रेन इन सुरंगों से होकर पहाड़ों के बीच से गुजरती है तो हरियाली के बीच का नजारा देखने लायक होता है।