{"_id":"6613064f34e6c949fe0a8a36","slug":"two-youths-ran-away-after-snatching-the-vegetable-sellers-phone-chandigarh-news-c-71-1-mli1004-113435-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सब्जी विक्रेता का फोन झपटकर भागे दो युवक\nबाइक स्लिप होने से एक आया काबू, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सब्जी विक्रेता का फोन झपटकर भागे दो युवक बाइक स्लिप होने से एक आया काबू, दूसरा फरार
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर दूसरे आरोपी की तलाश की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। रेहड़ी पर घूमकर सब्जी बेचने वाले एक विक्रेता का मोटरसाइकिल पर आए दो झपटमारों ने फोन छीन लिया। जब दोनों झपटमार फरार होने लगे तो उनका मोटरसाइकिल स्लिप हो गया और वह नीचे गए। दोनों मोटरसाइकिल छोड़कर भागे तो सब्जी विक्रेता ने एक झपटमार को राहगीरों की मदद से काबू कर लिया, लेकिन दूसरा फरार हो गया। आरोपी से झपटा हुआ फोन भी बरामद कर लिया गया। आरोपी की पहचान सलमान उर्फ गोलू निवासी ग्वाला कॉलोनी मलोया चंडीगढ़ के रूप में हुई है। इस मामले में बलौंगी पुलिस ने वरिंदर अहरवार निवासी कृष्ण मंदिर आजाद नगर बलौंगी के बयान पर सलमान व उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसके फरार साथी की तलाश जारी है।
वरिंदर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह रेहड़ी पर घूमकर गलियों में सब्जी बेचता है। बीते दिन वह अपनी रेहड़ी पर सब्जी बेचने के लिए बलौंगी से गांव बड़ माजरा जा रहा था। जब वह फोन पर बात करता हुआ जा रहा था तो ऐके फार्म से पहले बड़ माजरा साइड से दो मोटरसाइकिल सवार युवक आए, जिनमें पीछे बैठे युवक ने उसका मोबाइल झपट लिया। दोनों बाइक पर फरार होने लगे तो उनका मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर स्लिप कर गया। उसने शोर मचाया तो दोनों बाइक छोड़ पैदल भागने लगे। उसने उनका पीछा किया और राहगीरों की मदद से एक झपटमार सलमान उर्फ गोलू को काबू कर लिया। उसे पकड़कर पुलिस हवाले किया गया। पुलिस ने सलमान व उसके साथी पर मामला दर्ज कर दूसरे साथी की तलाश शुरू कर दी है।